NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टिम पेन का बड़ा आरोप, कहा- दक्षिण अफ्रीका ने भी की थी बॉल टेम्परिंग
    अगली खबर
    टिम पेन का बड़ा आरोप, कहा- दक्षिण अफ्रीका ने भी की थी बॉल टेम्परिंग
    टिम पेन ने दक्षिण अफ्रीका पर लगाए आरोप (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

    टिम पेन का बड़ा आरोप, कहा- दक्षिण अफ्रीका ने भी की थी बॉल टेम्परिंग

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 25, 2022
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 2018 में खेली गई टेस्ट सीरीज 'सैंडपेपर' प्रकरण के लिए जानी जाती है। इस सीरीज के दौरान गेंद के साथ छेड़छाड़ के चलते ऑस्ट्रेलियाई तत्कालीन कप्तान स्टीव स्मिथ समेत तीन खिलाड़ियों पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बाद टिम पेन को कंगारू टीम का कप्तान बनाया गया था।

    इस बीच पेन ने अपनी आत्मकथा, 'द प्राइस पेड' में दावा किया है कि उस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने भी गेंद से छेड़छाड़ की थी।

    दावा

    पेन ने अपनी आत्मकथा में क्या दावा किया?

    पेन ने दावा किया कि जोहान्सबर्ग टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका की ओर से गेंद से छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने यहां तक ​​कहा कि ब्रॉडकास्टर्स ने मेजबान टीम की गलती छुपाने का प्रयास किया था।

    पेन ने लिखा, "मैं अगले टेस्ट में गेंदबाजों के छोर पर खड़ा था, जब गेंद मिड-ऑफ पर खड़े एक दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी पर गई, तो उस पर बड़ी दरार थी।"

    हालांकि, पेन ने किसी खिलाड़ी के नाम का जिक्र नहीं किया है।

    आरोप

    पहले टेस्ट से ही दक्षिण अफ्रीका कर रही थी छेड़छाड़- पेन

    पेन ने यह भी कहा कि वह इस मामले पर चर्चा करने के लिए अंपायरों के पास गए थे। उन्हें यह भी विश्वास था कि मेजबान टीम शुरुआती टेस्ट के बाद से ही ऐसा कर रही थी।

    उन्होंने लिखा, "हम इसके बारे में अंपायरों के पास गए, जो थोड़ा खराब लग सकता है। हम आश्वस्त थे कि वे पहले टेस्ट के बाद से इसके लिए तैयार थे। लेकिन फुटेज खो गया।"

    प्रकरण

    क्या था सैंडपेपर प्रकरण?

    2018 की टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट के सबसे काले अध्यायों में दर्ज हो गई थी।

    कैमरून बैनक्रॉफ्ट केपटाउन टेस्ट के दौरान सैंडपेपर के एक टुकड़े के साथ गेंद के साथ छेड़छाड़ करते हुए कैमरे में कैद हुए थे। इसके बाद बैनक्रॉफ्ट के साथ स्मिथ और वार्नर को भी निलंबित कर दिया था।

    पेन को बाद में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाया गया और उन्होंने जोहान्सबर्ग में टीम का नेतृत्व किया था।

    सजा

    सैंडपेपर प्रकरण पर मिली थी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को सजा

    बैनक्रॉफ्ट पर जहां नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया था, वहीं डेविड वार्नर और स्मिथ को एक-एक साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। स्मिथ को दो साल के कप्तानी प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा, जिसे 2020 में हटा दिया गया था।

    दूसरी तरफ वार्नर पर आजीवन ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट में कप्तानी करने से बैन लगाया गया था। वह ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रकार की क्रिकेट में कप्तानी नहीं कर सकते हैं।

    जानकारी

    लम्बे समय के बाद क्रिकेट के मैदान में वापस लौटे पेन

    पेन ने 2017 में एक महिला सहकर्मी को अश्लील मैसेज भेजा था, जिसकी जांच पिछले साल शुरु हुई थी। जांच शुरु होने के बाद उनके ऊपर दबाव बनने लगा था और उन्होंने एशेज से ठीक पहले नवंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी छोड़ दी थी। उन्होंने 26 नवंबर 2021 को क्रिकेट से अनिश्चितकाल के लिए ब्रेक ले लिया था।

    अब उन्होंने इस महीने की शुरुआत में शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट के जरिए दोबारा से वापसी की है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें

    ताज़ा खबरें

    हमास गाजा प्रमुख मोहम्मद सिनवार मारा गया, इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने की पुष्टि हमास
    ऋतिक रोशन लेकर आ रहे ये 5 दमदार फिल्में, आपको किसका है इंतजार? ऋतिक रोशन
    'मेट्रो... इन दिनों' का पहला गाना 'जमाना लगे' जारी, अरिजीत सिंह ने दी आवाज सारा अली खान
    अंतरिक्ष में ज्यादातर चीजें क्यों दिखती हैं रंगहीन? यहां जानिए वजह अंतरिक्ष
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025