LOADING...
टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं 250+ रन के स्कोर
भारतीय टीम ने अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप के इतिहास में इन टीमों ने बनाए हैं 250+ रन के स्कोर

Feb 27, 2026
02:56 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 256/4 का विशाल स्कोर बनाया। यह इस टूर्नामेंट के इतिहास में भारतीय टीम का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ। इसके साथ-साथ भारत तीसरा ऐसा देश बना, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में एक पारी में 250 से अधिक रन बनाए। इस बीच टी-20 विश्व कप के उन चुनिंदा मैचों के बारे में जानते हैं, जिनमें टीमों ने 250+ रन बनाए।

#1 

श्रीलंका (260/6 बनाम केन्या, 2007)

श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साल 2007 के टी-20 विश्व कप में केन्या क्रिकेट टीम के खिलाफ 260/6 का स्कोर बनाया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए पूर्व दिग्गज सनथ जयसूर्या ने 44 गेंदों में 88 रन बनाए थे। महेला जयवर्धने के बल्ले से सिर्फ 27 गेंदों में 65 रन निकले थे। जवाब में केन्या की टीम सिर्फ 88 रन पर ऑलआउट हो गई थी। मुकाबले में श्रीलंका को 172 रन से शानदार जीत मिली थी।

#2

भारत (256/4 बनाम जिम्बाब्वे, 2026)

एमए चिदंबरम स्टेडियम में हुए मैच में मेजबान टीम ने पहले खेलते हुए 256/4 का स्कोर बनाया, जिसमें अभिषेक शर्मा (55) और हार्दिक पांड्या (50*) के अर्धशतक शामिल रहे। जवाब में जिम्बाब्वे की टीम पूरे ओवर खेलने के बाद 184/6 का स्कोर ही बना सकी। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन बनाते हुए संघर्षपूर्ण पारी खेली। अर्शदीप सिंह ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए।

Advertisement

जानकारी

भारतीय टीम ने अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा  

भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप इतिहास में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इससे पहले टी-20 विश्व कप में भारत का पिछला सबसे बड़ा स्कोर 218/4 रन था, जो 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए मैच में बना था।

Advertisement

#3 

वेस्टइंडीज (254/6 बनाम जिम्बाब्वे, 2026)

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज से शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने अर्धशतक लगाए। आखिर में शेरफेन रदरफोर्ड ने 13 गेंदों में 31 रन बनाते हुए टीम का स्कोर 254/6 तक पहुंचाया। जवाब में जिम्बाब्वे ने 52 रन तक अपने 4 विकेट गंवा दिए। निचले क्रम में ब्रैड इवांस (43) ने अच्छी पारी खेली और पूरी टीम 147 रन पर सिमट गई। जिम्बाब्वे को 107 रन की करारी शिकस्त मिली थी।

Advertisement