वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ इन टीमों ने 350+ रन के लक्ष्य हासिल किए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मुल्लांपुर स्टेडियम में हुए मैच में जीत के लिए मिले 352 रन के लक्ष्य को वेस्टइंडीज ने हासिल किया। कैरेबियाई टीम की इस ऐतिहासिक जीत में कप्तान शाई होप ने बड़ा शतक (162*) लगाया। इस बीच उन टीमों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने भारत के विरुद्ध 350+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किए।
#1
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (359 रन, मोहाली, 2019)
साल 2019 में मोहाली में खेले गए मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर के बाद 358/9 का स्कोर बनाया था।
मेजबान टीम से शिखर धवन ने 143 रन की पारी खेली थी। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 95 रन बनाए थे।
जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) और उस्मान ख्वाजा (91) की पारियों की मदद से 47.5 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।
#2
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (359, रायपुर, 2025)
2025 में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 358/5 का स्कोर बनाया था।
रायपुर में खेले गए उस मैच में भारत से विराट कोहली (102) और रुतुराज गायकवाड़ (105) ने शतक लगाए थे।
केएल राहुल ने भी नाबाद 66 रन बनाए थे।
जवाब में प्रोटियाज टीम ने 49.2 ओवर में 4 विकेट से जीत दर्ज की थी। मेहमान टीम से एडेन मार्करम ने 110 रन की पारी खेली थी।
#3
भारत बनाम वेस्टइंडीज (352 रन, मुल्लांपुर, 2026)
भारत से शुभमन गिल (1) और कोहली (0) के जल्दी आउट होने के बाद रोहित ने 92 रन की पारी खेली।
इसके बाद रुतुराज गायकवाड़ ने 57 रन बनाए और केएल राहुल ने शतक (129*) लगाते हुए टीम का स्कोर 351/7 तक पहुंचाया।
जवाब में वेस्टइंडीज से आमिर जांगू (67) और होप ने कमाल की पारी खेली।
कीमो पॉल ने भी 44 रन का योगदान दिया। होप ने बड़ा शतक (162*) लगाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई।
जानकारी
वेस्टइंडीज ने अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया
वेस्टइंडीज ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में अपना सर्वोच्च लक्ष्य हासिल किया। इससे पहले उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 2019 में 328 रन का लक्ष्य हासिल किया था। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पहली बार 300+ रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया।