LOADING...
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार नाबाद रहे हैं ये खिलाड़ी 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार नाबाद रहे हैं धोनी (तस्वीर: एक्स/@ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से ज्यादा बार नाबाद रहे हैं ये खिलाड़ी 

Jul 30, 2025
11:42 am

क्या है खबर?

आमतौर पर निचले क्रम के ही बल्लेबाज मैच में नाबाद रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चुनिंदा ही ऐसे मुकाबले हुए हैं, जिनमें सलामी बल्लेबाज अंत तक नाबाद रहने में सफल हुए हैं। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी सफल मैच फिनिशर रहे थे। वह 100 से ज्यादा मौकों पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नाबाद रह चुके थे। इस बीच उन बल्लेबाजों की बात करते हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक बार नाबाद रहने का कीर्तिमान स्थापित किया।

#1 

जेम्स एंडरसन (160)

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज जेम्स एंडरसन इस सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ज्यादातर 10वें और 11वें नंबर पर बल्लेबाजी की। वह अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक 160 बार नाबाद रहे थे। वह टेस्ट क्रिकेट में ही 114 पारियों में नाबाद रहे थे। अपनी गेंदबाजी के लिए मशहूर एंडरसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बल्लेबाजी में 1,627 रन बनाए थे, जिसमें 1 अर्धशतक शामिल था।

#2 

महेंद्र सिंह धोनी (142)

धोनी भारत के सबसे सफल मैच फिनिशर में शुमार रहे हैं। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में सर्वाधिक बार नंबर-6 पर बल्लेबाजी की थी और कई मौकों पर अपने दम पर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। वह 142 पारियों में नाबाद रहे थे। धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 44.96 की औसत के साथ 17,266 रन बनाए थे। इस बीच उन्होंने 16 शतक और 108 अर्धशतक भी लगाए थे।

#3 

मुथैया मुरलीधरन (119) 

श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भी इस सूची का हिस्सा हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1,300 से अधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन बल्लेबाजी करते हुए 119 बार नाबाद रहे थे। वह वनडे में 63 बार और टेस्ट में 56 बार नाबाद रहे थे। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वह 1 भी बार नाबाद नहीं रहे थे। बल्लेबाजी के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 328 पारियों में 1,936 रन बनाए थे।

#4 

ये खिलाड़ी भी रहे हैं 100 से ज्यादा बार नाबाद 

दक्षिण अफ्रीका के शॉन पोलाक, श्रीलंका के चामिंडा वास और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ भी 100 से ज्यादा बार नाबाद रहने वाले खिलाड़ियों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि पोलाक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 113 बार नाबाद रहे थे। वास की बात करें तो वह 108 पारियों में अंत तक आउट नहीं हुए थे। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई वॉ 104 पारियों में नाबाद रहे थे।