NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL के एक सीजन में इन सलामी जोड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    अगली खबर
    IPL के एक सीजन में इन सलामी जोड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन
    डेवोन कॉनवे और रुतुराज गायकवाड़ की सलामी जोड़ी रही है सफल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL के एक सीजन में इन सलामी जोड़ियों ने बनाए हैं सर्वाधिक रन

    लेखन अंकित पसबोला
    May 06, 2024
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में अब तक सभी टीमों ने कम से कम 10 मैच खेल लिए हैं और अब तक ये संस्करण बल्लेबाजों के लिए जोरदार बीता है।

    इस संस्करण में कई टीमों ने 200 रन का आंकड़ा पार किया है।

    इस बीच कुछ सलामी जोड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है।

    IPL के इतिहास में किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली सलामी जोड़ियों के बारे में जानते हैं।

    #4 

    गायकवाड़ और डु प्लेसिस (756 रन, 2021)

    सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ और फाफ डु प्लेसिस ने 2021 के संस्करण में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    क्रिकइंफो के अनुसार, इस जोड़ी ने IPL 2021 में 47.25 की औसत से 756 रन बनाए थे। इसमें 2 शतक और 5 अर्धशतकीय साझेदारी भी शामिल हैं।

    गायकवाड़ ने जहां 635 रन बनाकर ऑरेंज कैप हासिल की, वहीं डु प्लेसिस (633) उनसे मामूली अंतर से पीछे रह गए थे।

    #3

    डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो (791 रन, 2019) 

    जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर की जोड़ी ने IPL 2019 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के लिए शानदार प्रदर्शन किया था।

    उन्होंने एक जोड़ी के रूप में 79.10 की औसत से 791 रन जोड़े, जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतकीय साझेदारी शामिल थी। वार्नर 692 रन के साथ सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे। बेयरस्टो 445 रन बनाने में सफल रहे।

    उस संस्करण में SRH प्लेऑफ से बाहर हो गई थी।

    #2 

    रुतराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे (849 रन, 2023)

    गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने IPL 2023 में CSK को खिताब जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस जोड़ी ने साझेदारियों में 56.60 की औसत से 849 रन बनाए थे, जिसमें 5 अर्धशतक और 2 शतक शामिल थे।

    पिछले संस्करण में कॉनवे ने 51.69 की औसत से 672 रन बनाए थे और वह तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    दूसरी तरफ गायकवाड़ ने 590 रन अपने नाम किए थे।

    #1 

    विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस (939 रन, 2023)

    IPL 2023 में विराट कोहली और डु प्लेसिस की सलामी जोड़ी ने भी प्रभावशाली प्रदर्शन किया था।

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के इन प्रमुख बल्लेबाजों ने 67.07 की औसत से 939 रन जोड़े थे, जिसमें 3 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे।

    डु प्लेसिस ने 730 रन बनाए, वहीं कोहली ने 639 रनों के साथ अपना अभियान समाप्त किया था। तमाम कोशिशों के बावजूद RCB की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    डेवोन कॉनवे
    रुतुराज गायकवाड़
    IPL रिकॉर्ड्स

    ताज़ा खबरें

    शिलांग से सिलचर तक हाईवे बनाएगा भारत, बांग्लादेश को कैसे देगा जवाब? बांग्लादेश
    सुनील शेट्टी बेटी अथिया की तारीफ में बोले- उसने मातृत्व ऐसे अपनाया जैसे मछली पानी को सुनील शेट्टी
    निसान भारत समेत कई जगह कारखाने बंद करने पर कर रही विचार, कंपनी ने दिया बयान  निसान
    जैकलीन फर्नांडिस मां को याद कर बोलीं- टूट गई, किसी को खोने का दर्द सबसे बड़ा जैकलीन फर्नांडिस

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: SRH ने रोमांचक मुकाबले में RR को 1 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2024
    IPL 2024: भुवनेश्वर कुमार ने RR के खिलाफ चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भुवनेश्वर कुमार
    MI बनाम KKR: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में किसे मिलेगी मदद? जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट मुंबई इंडियंस
    IPL 2024: RCB बनाम GT मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    डेवोन कॉनवे

    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: डेवोन कॉनवे का अर्धशतक, हासिल की ये उपलब्धियां न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: खराब रोशनी के कारण 48 ओवर का हुआ खेल, कॉनवे ने जड़ा अर्धशतक न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    CSK बनाम RR: डेवोन कॉनवे ने जमाया IPL करियर का चौथा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े   चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: RR ने दर्ज की सीजन की तीसरी जीत, CSK को 3 रन से हराया  IPL 2023

    रुतुराज गायकवाड़

    मेरा सपना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना और राष्ट्रगान गाना है- रुतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तानी बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल ने एक ओवर में लगाए 7 छक्के, रुतुराज गायकवाड़ की बराबरी की अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज दौरे पर एक भी मैच नहीं खेल पाए रुतुराज, क्या तीसरे वनडे में मिलेगा मौका? भारतीय क्रिकेट टीम
    शिखर धवन ने एशियाई खेलों में जगह न मिलने पर जताई हैरानी, जानिए क्या कहा भारतीय क्रिकेट टीम

    IPL रिकॉर्ड्स

    IPL 2019 में बने अब तक के बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL: लगातार 6 मुकाबले हारी RCB, जानें सितारों से सजी टीम के कुछ शर्मनाक रिकॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019 में बने बड़े रिकॉर्ड्स पर एक नज़र इंडियन प्रीमियर लीग
    2008 से 2020 तक, IPL के हर सीजन में खेले हैं ये खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025