LOADING...
इन भारतीय खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी-20 विश्व कप 2024 और 2026 तीनों खिताब जीते
अक्षर और कुलदीप ने तीनों ICC खिताब जीते (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

इन भारतीय खिलाड़ियों ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025, टी-20 विश्व कप 2024 और 2026 तीनों खिताब जीते

Mar 12, 2026
06:24 pm

क्या है खबर?

पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे और टी-20 क्रिकेट में वर्चस्व स्थापित हुआ है। यह कारण है कि लिमिटेड ओवर क्रिकेट में हुए पिछले तीनों ICC खिताब पर भारत ने कब्जा जमाया है। भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप 2024 और 2026 के अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (वनडे प्रारूप) का खिताब भी जीता है। इस बीच उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जो इन तीनों ICC टूर्नामेंट में शामिल रहे।

#1 

हार्दिक पांड्या 

हार्दिक पांड्या ICC खिताब की हैट्रिक लगा चुके हैं। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 संस्करण में बल्लेबाजी में 8 पारियों में 48.00 की औसत और 151.57 की स्ट्राइक रेट से 144 रन बनाए थे और गेंदबाजी में 11 विकेट लिए थे। पांड्या ने 2026 संस्करण में 9 पारियों में 27.12 की औसत और 160.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 217 रन बनाए और गेंदबाजी में 9 विकेट लिए। चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने कुल 99 रन बनाए थे।

#2 

अक्षर पटेल

अक्षर पटेल ने टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 गेंदों में 47 रन की उपयोगी पारी खेली थी। वहीं, हाल ही में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में उन्होंने 18.63 की औसत से 11 विकेट चटकाए। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भी लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 रन बनाए थे। उन्होंने कई मौकों पर मुश्किल घड़ी में अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी से टीम को संभाला था।

Advertisement

#3 

कुलदीप यादव 

भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव भी ये तीनों ICC खिताब जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 संस्करण में 5 मैचों में 13.90 की औसत के साथ 10 विकेट लिए थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में 2 विकेट लिए थे। इसके अलावा वह टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में कोई विकेट नहीं ले सके थे, जबकि 2026 टी-20 विश्व कप फाइनल में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला।

Advertisement

#4 

अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह टी-20 विश्व कप 2024 में संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने उस संस्करण में 12.64 की औसत और 7.16 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट लिए थे। उन्होंने हाल ही में संपन्न हुए टी-20 विश्व कप में कुल 9 विकेट लिए थे। उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में किसी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था और वह बेंच पर ही नजर आए थे।

Advertisement