Loading...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय कप्तानों ने लगाए हैं शतक
अय्यर ने लगाया अपना पहला शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में इन भारतीय कप्तानों ने लगाए हैं शतक

Oct 07, 2026
09:51 am

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम को 8 विकेट से हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल की। इकाना स्टेडियम में हुए मैच में मेजबान टीम ने जीत के लिए मिले 173 रन के लक्ष्य को हासिल किया। भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने शतक (102*) लगाते हुए जीत में अहम भूमिका लगाई। इस बीच टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारतीय कप्तानों के बारे में जानते हैं।

#1 

रोहित शर्मा (3 शतक)

रोहित शर्मा ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में कुल 5 शतक लगाए थे। कप्तानी करते हुए उन्होंने 3 शतकीय पारियां खेली थी।

उन्होंने 2017 में श्रीलंका के खिलाफ 43 गेंदों में 12 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 118 रन की पारी खेली थी। भारत ने वो मैच 88 रन से जीता था।

इसके बाद 2018 में लखनऊ में वेस्टइंडीज के विरुद्ध उन्होंने नाबाद 111 रन बनाए थे।

2024 में बेंगलुरु में अफगानिस्तान के खिलाफ उन्होंने नाबाद 121 रन बनाए।

#2 

सूर्यकुमार यादव (1 शतक)

सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी करते हुए इकलौता शतक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। उन्होंने जोहांसबर्ग में खेले गए मैच में 56 गेंदों में 100 रन बनाए।

अपनी शतकीय पारी में उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के लगाए।

उनकी पारी की मदद से भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 201/7 का स्कोर बनाया।

जवाब में प्रोटियाज टीम सिर्फ 95 रन पर सिमट गई। भारत ने 106 रन से जोरदार जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENT

#3 

श्रेयस अय्यर (1 शतक)

इकाना स्टेडियम में अय्यर ने वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में 43 गेंदों में नाबाद 102 रन बनाए।

इस बीच उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

इस बीच उन्होंने ईशान किशन के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 137 रन की शतकीय साझेदारी की।

यह अय्यर के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक साबित हुआ।

यह उनके टी-20 क्रिकेट करियर का 7वां शतक रहा।

ADVERTISEMENT

जानकारी

वेस्टइंडीज के खिलाफ शतक लगाने वाले सबसे तेज भारतीय 

अय्यर का यह शतक टी-20 अंतरराष्ट्रीय में वेस्टइंडीज के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है। इससे पहले रोहित ने साल 2018 में 53 गेंदों में शतक जड़ा था।

ADVERTISEMENT