LOADING...
टी-20 विश्व कप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार 3 पारियों में 50+ रन बनाए
सैमसन ने लगातार 3 पारियों में लगाए अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप में इन भारतीय बल्लेबाजों ने लगातार 3 पारियों में 50+ रन बनाए

Mar 11, 2026
10:05 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था। उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल मैचों में बेहतरीन पारियां खेलते हुए जीत में अहम भूमिका निभाई। उनकी पारियों की मदद से भारत ने अपना तीसरा टी-20 विश्व कप खिताब जीता। इस बीच उन भारतीय खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने टी-20 विश्व कप में लगातार 3 पारियों में 50+ रन बनाए।

#1 

विराट कोहली (2016-21)

दिग्गज विराट कोहली यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बने थे। उन्होंने 2016 के टी-20 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पर भारत की रिकॉर्ड जीत में नाबाद 82 रन बनाए थे। इसके बाद सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। हालांकि, भारत को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने 2021 के संस्करण में अपने पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 57 रन की पारी खेली थी।

#2 

केएल राहुल (2021) 

2021 में केएल राहुल इस सूची में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय बने थे। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ निराश करने के बाद राहुल ने अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया के खिलाफ मैचों में 50+ रन की पारियां खेलीं थी। उन्होंने क्रमशः 69, 50 और 54* रन के स्कोर के साथ टूर्नामेंट का समापन किया था। हालांकि, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के बाद भारतीय टीम ग्रुप स्टेज से बाहर हो गई थी।

Advertisement

#3 

संजू सैमसन (2026)

सैमसन ने इस संस्करण में 5 मैच की 5 पारियों में 80.25 की औसत और 199.37 की स्ट्राइक रेट से 321 रन बनाए। इस बीच उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले। वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए सैमसन ने 97* रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 रन और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारियां खेली। उनसे ज्यादा रन सिर्फ साइफर्ट (326) और साहिबजादा फरहान (383) ने बनाए।

Advertisement

जानकारी

एक संस्करण में सर्वाधिक छक्के 

सैमसन ने इस टूर्नामेंट में कुल 26 छक्के लगाए और वह एक टी-20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने। उनके बाद इस सूची में न्यूजीलैंड के फिन एलन (20 छक्के, 2026) हैं।

Advertisement