LOADING...
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वनडे सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 
वसीम अकरम इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, वनडे सीरीज: सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर एक नजर 

Oct 30, 2024
03:00 pm

क्या है खबर?

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बीच 4 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। सीरीज का दूसरा मुकाबला 8 नवंबर को और तीसरा मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान की टीम अपने नए कप्तान मोहम्मद रिजवान और उपकप्तान आघा सलमान के साथ उतरेगी। कंगारू टीम के कप्तान पैट कमिंस होंगे। इस बीच दोनों टीमों के बीच वनडे में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में जानते हैं।

#1

वसीम अकरम 

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज वसीम अकरम सूची में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 1985 में खेला था। आखिरी बार वह 2003 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ 49 वनडे में 27.43 की औसत के साथ 67 विकेट लिए हैं। इस बीच उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल लिए हैं। उनके नाम 1 बार 5 विकेट हॉल भी है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/21 विकेट का रहा है।

#2

ग्लेन मैक्ग्रा

सूची में दूसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के एक और पूर्व दिग्गज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ अपना पहला मुकाबला साल 1994 में खेला था। आखिरी बार वह 2005 में खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 32 मैच की 32 पारियों में 19.10 की औसत से 57 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 3.76 की रही थी। मैक्ग्रा ने 3 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/27 विकेट का रहा था।

#3

शाहिद अफरीदी 

सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज शाहिद अफरीदी हैं। उन्होंने कंगारू टीम के खिलाफ पहला मैच साल 1996 में खेला था। आखिरी बार वह 2015 में इस टीम के खिलाफ कोई वनडे मैच खेले थे। इस खिलाड़ी ने 43 मैच की 41 पारियों में 32.44 की औसत से 49 विकेट झटके थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.48 की रही थी। अफरीदी ने 1 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/38 विकेट का था।

#4

ब्रेट ली 

इस सूची में चौथे स्थान पर कंगारू टीम के पूर्व स्टार तेज गेंदबाज ब्रेट ली हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ साल 2000 में पहला वनडे मुकाबला खेला था। 2011 में वह आखिरी बार इस टीम के खिलाफ खेलते हुए नजर आए थे। उन्होंने 21 मैच की 21 पारियों में 23.18 की औसत से 38 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 4.62 की रही थी। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/28 विकेट का रहा था।