NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / सुनील नरेन के खिलाफ IPL में इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    सुनील नरेन के खिलाफ IPL में इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, जानिए आंकड़े
    सुनील नरेन के खिलाफ आक्रामक रहे हैं ये बल्लेबाज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    सुनील नरेन के खिलाफ IPL में इन बल्लेबाजों का रहा है दबदबा, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Apr 23, 2024
    06:21 pm

    क्या है खबर?

    वेस्टइंडीज के प्रमुख ऑलराउंडर सुनील नरेन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के सबसे सफल गेंदबाजों में से एक हैं।

    वह साल 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के दल में शामिल हुए और तब से फ्रेंचाइजी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    वह मैचों में बेहद कंजूसी से गेंदबाजी के लिए पहचान रखते हैं। हालांकि, कुछ बल्लेबाजों का नरेन पर दबदबा भी रहा है।

    यहां स्पिनर के खिलाफ उच्चतम स्ट्राइक रेट (न्यूनतम: 65 रन) वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #5

    राहुल त्रिपाठी (132.78)

    राहुल त्रिपाठी मध्यक्रम के आक्रामक बल्लेबाज हैं जिन्होंने कई IPL फ्रेंचाइजी को अपनी सेवाएं दी हैं।

    स्पिन के खिलाफ उनकी दक्षता उन्हें एक खतरनाक खिलाड़ी बनाती है। वह नरेन के खिलाफ 61 गेंदों पर 81 रन बनाने में सफल रहे हैं। नरेन ने उन्हें 9 मुकाबलों में केवल एक बार अपना शिकार बनाया है।

    दोनों के बीच हुई इस जंग के दौरान त्रिपाठी की स्ट्राइक रेट 132.78 की रही है। उन्होंने 3 छक्के भी लगाए हैं।

    #4

    सुरेश रैना (135.63)

    नरेन की ऑफ स्पिन गेंदों ने कई बाएं हाथ के बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है, लेकिन सुरेश रैना उनमें शामिल नहीं है।

    चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने IPL में नरेन की 87 गेंदों पर 118 बटोरे हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी प्रभावशाली रूप से 135.63 की रही है।

    इसमें वह 5 छक्के भी जड़ चुके हैं। हालांकि, इस नरेन 14 मुकाबलों में रैना को 2 बार आउट करने में भी सफल रहे हैं।

    #3

    केएल राहुल- (141.55)

    IPL इतिहास के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक केएल राहुल का नाम भी इस सूची में शामिल हैं।

    उन्होंने IPL में नरेन के खिलाफ छह छक्कों की मदद से 77 गेंदों पर 109 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 141.55 की रही है।

    रैना की तरह ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान राहुल भी नरेन के खिलाफ 10 मुकाबलों में 2 बार उनका शिकार बने हैं।

    #2

    हार्दिक पांड्या (156.81)

    नरेन उन गेंदबाजों में से एक हैं जिन्हें IPL में हार्दिक पांड्या के प्रकोप का सामना करना पड़ा है।

    स्पिनरों के खिलाफ बड़े छक्के लगाने की उनकी क्षमता उन्हें आक्रामक बल्लेबाज के रूप में पेश करती है।

    मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान ने नरेन के खिलाफ 44 गेंदों पर 69 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 156.81 की रही है। इसमें उन्होंने 5 छक्के भी जड़े हैं।

    नरेन 7 मुकाबलों में एक बार भी उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।

    #1

    डेविड वार्नर (158.83)

    इस सूची में शीर्ष पर दिल्ली कैपिटल्स (DC) के तूफानी बल्लेबाज डेविड वार्नर हैं। नरेन भी उनकी बल्लेबाजी शैली से काफी हैरान रहे हैं।

    इसका कारण है कि वार्नर ने IPL में इस स्पिनर के खिलाफ 123 गेंदों पर 195 रन ठोक रखे हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट भी 158.53 की रही है।

    वॉर्नर के नाम इस मुकाबले में कुल 9 छक्के हैं। हालांकि, वह नरेन के खिलाफ 16 मुकाबलों में 2 बार आउट भी हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    कोलकाता नाइट राइडर्स
    सुनील नरेन
    डेविड वार्नर

    ताज़ा खबरें

    घर पर मिनिएचर आर्ट के जरिए बनाएं ये 5 चीजें, आसान है तरीका लाइफस्टाइल
    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष

    इंडियन प्रीमियर लीग

    DC बनाम SRH: शाहबाज अहमद ने जड़ा IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: जैक फ्रेजर-मैक्गर्क ने बनाया इस संस्करण का सबसे तेज अर्धशतक, जानिए आंकड़े दिल्ली कैपिटल्स
    DC बनाम SRH: टी नटराजन ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े सनराइजर्स हैदराबाद
    IPL 2024: महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में होगा PBKS बनाम GT मुकाबला, जानिए पिच रिपोर्ट पंजाब किंग्स

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    DC बनाम KKR: वैभव अरोड़ा ने IPL में किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रॉबिन उथप्पा की ओर से IPL में खेली गई मैच विजयी पारियों पर एक नजर इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK बनाम KKR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: रविंद्र जडेजा का KKR के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    सुनील नरेन

    #Opinion: इन वजहों से KKR जीत सकती है IPL 2019 का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: सभी टीमों के एक-एक सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाज़, जो मचा सकते हैं धमाल इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2019: जानिए किस टीम का गेंदबाज़ी विभाग है कितना मज़बूत इंडियन प्रीमियर लीग

    डेविड वार्नर

    डेविड वार्नर के संन्यास के बाद स्मिथ-लाबुशेन के बल्लेबाजी क्रम में हो सकते हैं अहम बदलाव ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट सीरीज खेलेंगे डेविड वार्नर, जानिए उनके आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: टेस्ट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगी आपसी भिड़ंत  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025