लिस्ट-A क्रिकेट में इन बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे तेज दोहरे शतक
क्या है खबर?
पिछले कुछ सालों में लिस्ट-A क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों का चलन बड़ा है। इस समय खेले जा रहे इमर्जिंग एशिया कप वनडे मैच में वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ मैच में दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया। वह लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। उनकी पारी की मदद से भारत ने जोरदार जीत दर्ज की। आइए लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
वैभव सूर्यवंशी (52 गेंद बनाम UAE, 2026)
यूनिवर्सिटी ऑफ दोहा के मैदान पर सूर्यवंशी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
उन्होंने अपने 150 रन 40 गेंदों में और दोहरा शतक 52 गेंदों में पूरा किया। वह सिर्फ 53 गेंदों में 204 रन बनाकर आउट हुए।
उन्होंने 7 चौके और 28 छक्के लगाए।
क्रिकबज के अनुसार, सूर्यवंशी पेशेवर क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हैं।
#2
चैड बोस (103 गेंद बनाम ओटागो, 2024)
दोहा में सूर्यवंशी ने चैड बोस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2024 में ओटागो के खिलाफ कैंटरबरी की ओर से खेलते हुए 103 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा था।
क्राइस्टचर्च में खेले गए फोर्ड ट्रॉफी मैच में बोस ने 110 गेंदों पर 205 रन बनाए, जिसमें 27 चौके और 7 छक्के शामिल थे।
उनकी इस पारी की बदौलत कैंटरबरी ने 50 ओवरों में 343/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया था।
बाद में उनकी टीम ने 240 रनों से जीत दर्ज की।
#3
नारायण जगदीसन (114 गेंद बनाम अरुणाचल प्रदेश, 2022)
विजय हजारे ट्रॉफी 2022 के एक मुकाबले में तमिलनाडु के नारायण जगदीसन ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 114 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।
उन्होंने 141 गेंदों में 277 रन बनाए थे, जिसमें 25 चौके और 15 छक्के शामिल थे।
यह लिस्ट-A क्रिकेट में किसी एक खिलाड़ी का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
उनकी पारी की बदौलत तमिलनाडु ने 506/2 का रिकॉर्ड स्कोर बनाया और बाद में अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम 71 रनों पर सिमट गई थी।
#4
ट्रेविस हेड (114 गेंद बनाम क्वींसलैंड, 2021)
जगदीशन ने तब ट्रेविस हेड के रिकॉर्ड की बराबरी की थी, जिन्होंने 2021 में मार्श वनडे कप में क्वींसलैंड के खिलाफ 114 गेंद में दोहरा शतक बनाया था।
उस मैच में हेड ने 127 गेंदों में 28 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 230 रन बनाए थे।
उनकी पारी की मदद से दक्षिण ऑस्ट्रेलिया ने 48 ओवरों के बाद 391/8 का बड़ा स्कोर बनाया और आखिर में डक वर्थ लुईस (DLS) की मदद से लक्ष्य हासिल किया था।