Loading...
वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स
वैभव सूर्यवंशी ने खेली शानदार दोहरी शतकीय पारी

वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स

Nov 24, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

ACC मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के ग्रुप-B मुकाबले में इंडिया-A के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने UAE-A टीम के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरी शतकीय पारी (204) खेली। उन्होंने 28 गेंदों में शतक और फिर 52 गेंदों में उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। यह क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक रहा है। उनकी इस पारी की बदौलत ही इंडिया-A की टीम ने 250 रन का लक्ष्य 15 आवेर से पहले ही हासिल कर लिया।

बल्लेबाजी

कैसी रही सूर्यवंशी की पारी और साझेदारी?

इंडिया-A को 250 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सलामी बल्लेबाज सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा (12) की जोड़ी ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई।

दोनों ने पहले विकेट के लिए 21 गेंदों में ही 68 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यवंशी ने रिंकू सिंह (19) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 137 रन की साझेदारी निभाई।

उन्होंने अपनी इस धमाकेदार पारी में 53 गेंदों में 7 चौके और रिकाॅर्ड 28 छक्कों से 204 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है सूर्यवंशी का लिस्ट-A करियर?

बाएं हाथ के बल्लेबाज सूर्यवंशी ने अपने लिस्ट-A क्रिकेट करियर में अब तक 16 मैच खेले हैं, जिसकी 16 पारियों में 40 से अधिक की औसत और 165 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 800 से अधिक रन अपने नाम किए हैं।

इस दौरान उन्होंने 2 शतकों के अलावा 2 शतक भी जड़े हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन इसी मैच में आया है।

इस प्रारूप में वह अब तक 79 चौके और 63 छक्के जड़ चुके हैं।

ADVERTISEMENT

रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने तोड़ा चाड बोवेस का रिकॉर्ड

सूर्यवंशी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तरों को मिलाकर पेशेवर क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज दोहरा शतक जड़ा हैं।

उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड के चाड बोवेस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने साल 2024 में लिस्ट-A क्रिकेट में 103 गेंदों में दोहरा शतक (205) जड़ा था।

इस सूची में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक तीसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने इसी साल श्रीलंका के खिलाफ वनडे मुकाबले में 114 गेंदों में दोहरा शतक (202) जड़ा था।

ADVERTISEMENT

लिस्ट-A

लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक

सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह लिस्ट-A क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक रहा है।

उन्होंने इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2023 में मार्श कप में तस्मानिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था।

इस सूची में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं, जिन्होंने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ केवल 31 गेंदों में शतक जड़ा था।

जानकारी

सूर्यवंशी ने जड़े रिकॉर्ड 28 छक्के

क्रिकबज के अनुसार, सूर्यवंशी के 28 छक्के पेशेवर क्रिकेट में एक पारी में सर्वाधिक हैं। इससे पहले सबसे ज्यादा छक्के रणजी ट्रॉफी 2024-25 में हैदराबाद के लिए अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ तन्मय अग्रवाल (26) ने लगाए थे।

ADVERTISEMENT