कोलंबो टेस्ट: ध्रुव जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया, भारत ने पारी की घोषित
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे कोलंबो टेस्ट की पहली पारी में बेहतरीन शतक (115*) लगाया। यह जुरेल के टेस्ट करियर का दूसरा और श्रीलंका के खिलाफ पहला ही शतक साबित हुआ। इस बीच उन्होंने ऋषभ पंत (63) के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की। भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
पारी
शानदार रही जुरेल की पारी
भारत ने जब 296 रन के स्कोर पर अपना 5वां विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए।
सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में उन्होंने टिककर बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।
इस बीच उन्होंने पंत के साथ 112 रन की साझेदारी की। पंत 89 गेंदों में 6 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 63 रन बनाए।
उम्दा लय में बल्लेबाजी करते हुए जुरेल ने दूसरे दिन अपना शतक पूरा किया। वह 115 रन बनाकर नाबाद रहे।
टेस्ट करियर
ऐसा है जुरेल का टेस्ट करियर
जुरेल ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था।
उन्होंने अब तक 12 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसकी 19 पारियों में 600 से अधिक रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से एक 2 और 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 125 रन का रहा है।
साल 2024 में उन्होंने एक टेस्ट खेला और 19 रन बनाए थे। 2025 में उन्होंने 5 टेस्ट की 9 पारियों में 32.12 की औसत से 257 रन बनाए थे।
जानकारी
प्रथम श्रेणी करियर का 7वां शतक
जुरेल ने अपने प्रथम श्रेणी करियर का कुल 7वां शतक लगाया। उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर में 57 पारियों में अब तक लगभग 55 की औसत के साथ 2,700 से अधिक रन बनाए हैं।
रिकॉर्ड्स
जुरेल ने बनाए ये रिकॉर्ड्स
श्रीलंका में भारत के लिए नंबर-7 या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले जुरेल दूसरे बल्लेबाज हैं।
उनसे पहले हार्दिक पांड्या (2017 में पल्लेकेले में 108 रन) ने ऐसा किया था।
भारत के लिए टेस्ट में नंबर-7 या उससे नीचे के क्रम पर आखिरी शतक दिसंबर 2024 में नीतीश कुमार रेड्डी ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (114 रन) लगाया था।
भारत
भारत ने पारी की घोषित
भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 503/9 के स्कोर पर घोषित की। भारत से जुरेल से पहले देवदत्त पडिक्कल (117) शतक लगा चुके थे।
वहीं, कप्तान शुभमन गिल (50) और पंत (63) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं।
सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 45 रन का योगदान दिया।
दूसरी तरफ श्रीलंका की ओर से तेज गेंदबाज असिथा फर्नांडो सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 106 रन देते हुए 4 विकेट लिए।