टेस्ट क्रिकेट: इन भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड में अपनी पहली पारी में शतक लगाए
क्या है खबर?
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ सीरीज के पहले वेलिंगटन टेस्ट की पहली पारी में 136 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 13वां शतक साबित हुआ। यह न्यूजीलैंड में उनकी पहली ही पारी थी, जिसे उन्होंने शतक में तब्दील करके प्रभावित किया। इस बीच उन भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने न्यूजीलैंड में अपनी पहली टेस्ट पारी में शतक लगाए हैं।
#1
सुनील गावस्कर (116 रन, ऑकलैंड, 1976)
भारत ने 1976 में न्यूजीलैंड को ऑकलैंड टेस्ट में 8 विकेट से हराया था।
उस मैच में कप्तानी करते हुए सुनील गावस्कर ने 15 चौके और एक छक्के की मदद से अपनी पहली पारी में 116 रन बनाए थे।
यह गावस्कर का न्यूजीलैंड की सरजमीं पर पहली ही पारी थी।
उनके शतक की मदद से भारत ने अपनी पहली पारी में 414 रन बनाए थे। दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 35 रन बने थे।
#2
सुरिंदर अमरनाथ (124 रन, ऑकलैंड, 1976)
जिस पारी में गावस्कर ने ऑकलैंड में शतक लगाया था, उसी में सुरिंदर अमरनाथ ने 124 रन बनाए थे।
उन्होंने और गावस्कर के ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 204 रन की बड़ी साझेदारी की थी।
यह सुरिंदर के टेस्ट करियर का इकलौता शतक साबित हुआ था।
अपने टेस्ट करियर में उन्होंने 10 मैचों में 18 पारियों में 30.55 की औसत के साथ 550 रन बनाए थे।
#3
केएल राहुल (136 रन, वेलिंगटन, 2026)
बेसिन रिजर्व स्टेडियम में न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में सभी विकेट खोकर 368 रन बनाए थे।
इसके जवाब में खेलते हुए राहुल ने यशस्वी जायसवाल (85) के साथ मिलकर अच्छी शुरुआत दिलाई।
इस जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 130 रन जोड़े।
राहुल ने टिककर बल्लेबाजी करते हुए तीसरे दिन के दूसरे सत्र के दौरान अपना शतक पूरा किया।
उन्होंने देवदत्त पडिक्कल (80) के साथ मिलकर 165 रन भी जोड़े।
वह 290 गेंदों में 136 रन बनाकर आउट हुए।
जानकारी
इस सूची में शामिल हुए राहुल
राहुल भारत के कुल 5वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में शतक लगाने का कारनामा किया है। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।