Loading...
केएल राहुल ने रचा इतिहास, सभी SENA देशों में टेस्ट शतक वाले पहले भारतीय सलामी-बल्लेबाज बने
केएल राहुल ने लगाया शतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

केएल राहुल ने रचा इतिहास, सभी SENA देशों में टेस्ट शतक वाले पहले भारतीय सलामी-बल्लेबाज बने

Nov 21, 2026
06:55 am

क्या है खबर?

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपनी पहली पारी में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। यह न्यूजीलैंड की धरती पर उनका पहला ही टेस्ट शतक साबित हुआ और इसके साथ वह सभी SENA (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) देशों में शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बने। यह उनके टेस्ट करियर का कुल 13वां शतक साबित हुआ।

आंकड़े 

इस सूची में शामिल हुए राहुल  

राहुल भारत के कुल 5वें ऐसे भारतीय बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने सभी SENA देशों में शतक लगाने का कारनामा किया है।

उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़ और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।

यह SENA देशों में राहुल का कुल 7वां टेस्ट शतक है। वह इन देशों में दूसरे सर्वाधिक शतक लगाने वाले भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं। बतौर सलामी बल्लेबाज SENA देशों में राहुल से ज्यादा शतक सिर्फ गावस्कर (8) ने लगाए हैं।

प्रदर्शन 

SENA देशों में ऐसा है राहुल का प्रदर्शन

राहुल ने दक्षिण अफ्रीका में अब तक 7 टेस्ट में 2 शतक और एक अर्धशतक की बदौलत 369 रन बनाए हैं।

उन्होंने इंग्लैंड में 4 शतक और 3 अर्धशतक की मदद से 1,146 रन अपने नाम किए हैं।

उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में 10 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 463 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 2 अर्धशतक लगाए हैं।

न्यूजीलैंड में अपनी पहली ही पारी में उन्होंने शतक लगाया है।

ADVERTISEMENT