टेस्ट क्रिकेट: पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड के इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन
क्या है खबर?
पाकिस्तान क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच 19 अगस्त से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इंग्लैंड ने अपने घर पर खेलते हुए पाकिस्तान के विरुद्ध बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दिलचस्प रूप से 21वीं सदी में इंग्लैंड ने अपने घर पर पाकिस्तान के खिलाफ कोई टेस्ट सीरीज नहीं गंवाई है। जो रूट की कप्तानी में भी टीम इस रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी। इस बीच पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।
#1
एलिस्टेयर कुक (1,719 रन)
पाकिस्तान के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले इंग्लिश बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक हैं। उन्होंने पाकिस्तान के विरुद्ध 20 टेस्ट की 36 पारियों में 49.11 की औसत के साथ 1,719 रन बनाए थे।
इस बीच उन्होंने 5 शतक और 8 अर्धशतक भी लगाए थे।
इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 263 रन रहा था।
वह कभी भी इस टीम के खिलाफ शून्य पर आउट नहीं हुए थे। उन्होंने 205 चौके भी लगाए थे।
#2
जो रूट (1,487 रन)
रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 18 टेस्ट खेले हैं और इसकी 31 पारियों में उन्होंने 53.10 की औसत के साथ 1,487 रन बनाए हैं।
इस बीच उन्होंने 262 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।
वह पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में शून्य पर भी आउट हुए हैं।
बता दें कि रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ 2015 में पहला टेस्ट खेला था।
#3
डेविड गावर (1,185 रन)
पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज डेविड गावर भी इस सूची में शामिल हैं।
उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 1978-1992 के बीच कुल 17 टेस्ट खेले थे और इसकी 27 पारियों में उन्होंने 49.37 की औसत के साथ 1,185 रन बनाए थे।
इस बीच उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे।
इस टीम के खिलाफ उनका सर्वोच्च स्कोर 173* रन रहा था।
वह एक पारी में बिना खाता खोले भी आउट हुए थे।
#4
एलेक स्टीवर्ट (994 रन)
इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट को भी पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करना पसंद था।
उन्होंने इस टीम के विरुद्ध 13 टेस्ट खेले थे और इसकी 22 पारियों में उन्होंने 52.31 की औसत के साथ 994 रन बनाए थे।
वह इस टीम के खिलाफ कोई दोहरा शतक नहीं लगा सके थे। उन्होंने 190 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 2 शतक और 4 अर्धशतक अपने नाम किए थे।