IPL में सर्वाधिक अतिरिक्त रन खर्च करने वाली टीमें, शीर्ष पर है 5 बार की चैंपियन
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का समापन हो चुका है। इस संस्करण में बल्लेबाज हावी रहे। यही कारण रहा है कि बल्लोबाजों के प्रहार से बचने के लिए कई कार गेंदबाजों ने वाइड और नो बॉल के रूप में अतिरिक्त खर्च भी किए। टी-20 प्रारूप में अतिरिक्त रन देना अपराध माना जाता है। इसके बाद भी गेंदबाज अतिरिक्त रन देने से नहीं बच पाते हैं। आइए IPL इतिहास में सर्वाधिक अतिरिक्त रन खर्च करने वाली टीमों पर नजर डालते हैं।
#1
मंबई इंडियंस - 2,554 रन
IPL इतिहास में सर्वाधिक अतिरिक्त रन खर्च करने वाली टीम मुंबई इंडियंस (MI) है। उसने 291 मैचों में 2,554 रन अतिरिक्त दिए हैं। टीम के गेंदबाजों ने 1,527 वाइड और 167 नो बॉल फेंकी है। इसी तरह बाय के रूप में 155 और लेग बाय के रूप में 702 रन खर्च किए हैं। टीम पर एक बार 5 रन के पेनल्टी भी लगी है। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 33,619 गेंदें फेंकते हुए 46,603 रन खर्च किए हैं।
#2
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 2,399 रन
सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) दूसरे नंबर पर है। उसने 287 मैचों में कुल 2,399 रन अतिरिक्त के रूप में खर्च किए हैं। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 1,382 वाइड और 147 नो बॉल फेंकी है। इसी तरह बाय के रूप में 192 और लेग बाय के रूप में 678 रन खर्च किए हैं। टीम पर एक बार पेनल्टी नहीं लगी है। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 32,511 गेंदें फेंकते हुए 46,302 रन खर्च किए हैं।
#3
पंजाब किंग्स - 2,318 रन
सूची में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम तीसरे नंबर पर है। उसने 277 मैचों में कुल 2,318 रन अतिरिक्त के रूप में खर्च किए हैं। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 1,355 वाइड और 143 नो बॉल फेंकी है। इसी तरह बाय के रूप में 192 और लेग बाय के रूप में 678 रन खर्च किए हैं। टीम पर एक बार पेनल्टी नहीं लगी है। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 31,448 गेंदें फेंकते हुए 45,616 रन खर्च किए हैं।
#4
राजस्थान रॉयल्स - 2,270 रन
इस सूची में राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम चौथे नंबर पर है। उसने 252 मैचों में कुल 2,270 रन अतिरिक्त के रूप में खर्च किए हैं। टीम के गेंदबाजों ने 1,375 वाइड और 126 नो बॉल फेंकी है। इसी तरह बाय के रूप में 183 और लेग बाय के रूप में 586 रन खर्च किए हैं। टीम पर एक बार पेनल्टी नहीं लगी है। इस दौरान टीम के गेंदबाजों ने 28,825 गेंदें फेंकते हुए 40,938 रन खर्च किए हैं।