LOADING...
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: मोहम्मद नवाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 
मोहम्मद नवाज ने घातक गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: मोहम्मद नवाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े 

Feb 01, 2026
08:20 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्पिन गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा और कंगारू टीम के खिलाफ पहला 5 विकेट हॉल रहा। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण पाकिस्तान की टीम को तीसरे टी-20 मुकाबले में 111 रन से जीत मिली। नवाज ने इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट हॉल लिया था। ऐसे में आइए उनकी गेंदबाजी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही नवाज की गेंदबाजी 

नवाज ने 4 ओवर में सिर्फ 18 रन खर्च करते हुए 5 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 4.50 की रही। इस खिलाड़ी ने मैथ्यू शॉर्ट (2), कैमरून ग्रीन (22), मार्कस स्टोइनिस (23), जोश फिलिप (14) और कुपर कोनॉली (0) को अपना शिकार बनाया। नवाज इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 3 मैच की 3 पारियों में 7.71 की उम्दा औसत के साथ 7 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 5.40 की रही।

उपलब्धि

नवाज ने हासिल की ये उपलब्धि 

नवाज पाकिस्तान के लिए 2 बार 5 विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल की बराबरी की है। गुल ने 60 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले थे और 16.97 की औसत से 85 विकेट लिए थे। इन दोनों के अलावा पाकिस्तान के लिए सुफियान मुकिम, हसन अली और इमाद वसीम ने इस प्रारूप में 5 विकेट हॉल लिए हैं। इन सभी ने 1-1 बार ये कारनामा किया है।

Advertisement

करियर

नवाज के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर पर एक नजर 

नवाज ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2016 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 91 मुकाबले खेले हैं और इसकी 86 पारियों में 20.77 की औसत से 94 विकेट लेने में सफल रहे हैं। उन्होंने 2 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/18 का रहा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस खिलाड़ी ने 4 मैच की 4 पारियों में 10.85 की औसत से 7 विकेट चटकाए हैं।

Advertisement

जीत

ऐसी मिली पाकिस्तान को आखिरी मुकाबले में जीत 

मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सैम अयूब (56) और बाबर आजम (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। शादाब खान ने आखिरी ओवरों में सिर्फ 19 गेंदों का सामना करते हुए 46 रन बना दिए। कंगारू टीम को 208 रन का लक्ष्य मिला। जवाब में कंगारू टीम के लिए कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। वह सिर्फ 96/9 का स्कोर ही बना पाए। एडम जैम्पा चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने नहीं आए।

Advertisement