टी-20 विश्व कप: सूर्यकुमार ने लगाया 10वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
क्या है खबर?
टी-20 विश्व कप 2022 के 23वें मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड को 56 रनों से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की है।
पहले खेलते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 179 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली।
उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 10वां अर्धशतक पूरा किया।
सूर्यकुमार की पारी और आंकड़ो पर एक नजर डालते हैं।
पारी
ऐसी रही सूर्यकुमार की पारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के 84 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में आउट होने के बाद सूर्यकुमार बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने अपनी चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजी की और 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
उन्होंने भारतीय पारी की आखिरी गेंद पर छक्का लगातार अपना अर्धशतक पूरा किया।
सूर्यकुमार ने 204.00 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 51 रन बनाए। उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया।
चौके और छक्के
इस साल सर्वाधिक चौके और छक्के लगा चुके हैं सूर्यकुमार
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सूर्यकुमार ने इस साल सबसे ज्यादा छक्के (52) लगाए हैं। पूर्ण-सदस्य टीम के खिलाड़ियों में वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल 39 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
वहीं अगर चौकों की बात करें तो भी सूर्यकुमार इसमें भी आगे हैं। उन्होंने 77 चौके लगाए हैं।
टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में सूर्यकुमार ने अब तक कुल 102 चौके और 64 छक्के लगा लिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय करियर
शानदार चल रहा है सूर्यकुमार का अंतरराष्ट्रीय करियर
सूर्यकुमार ने 36 मैचों में लगभग 40 की औसत और 177.47 की स्ट्राइक रेट से 1,111 रन बना लिए हैं। इस दौरान वह एक शतक और 10 अर्धशतक जड़ चुके हैं।
वहीं इस साल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में फिलहाल सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 2022 में अब तक 41.28 की औसत और लगभग 185 की स्ट्राइक रेट से 867 रन बना लिए हैं, जिसमें सात अर्धशतक शामिल हैं।
लेखा-जोखा
भारत ने दर्ज की आसान जीत
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट खोकर 179 रन बनाए। भारत से रोहित (53), कोहली (62*) और सूर्यकुमार ने शानदार अर्धशतक जमाए।
180 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी नीदरलैंड 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 123 रन ही बना सकी। डच टीम की ओर से प्रिंगल ने सर्वाधिक 20 ने बनाए।
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार (2/9) सबसे सफल गेंदबाज रहे।