LOADING...
वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया
वेस्टइंडीज ने बनाया अपना रिकॉर्ड स्कोर

वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्व कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया

Feb 23, 2026
09:17 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 254/6 का स्कोर बनाया। यह टी-20 विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सर्वोच्च स्कोर है। कैरेबियाई टीम से शिमरोन हेटमायर (85) और रोवमैन पॉवेल (59) ने अर्धशतक लगाए। दूसरी तरफ जिम्बाब्वे के सभी गेंदबाजों ने खूब रन पिटाए। आइए वेस्टइंडीज द्वारा बनाए रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं।

सर्वोच्च स्कोर

वेस्टइंडीज ने बनाया टी-20 विश्व कप का दूसरा सर्वोच्च स्कोर 

वेस्टइंडीज टी-20 विश्व कप के इतिहास में 250+ रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी टीम बनी। बता दें कि इस टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज से बड़ा स्कोर सिर्फ श्रीलंका (260/6 बनाम केन्या, 2007) ने बनाया है। इस सूची में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर आयरलैंड (235/5 बनाम ओमान, 2026) के नाम पर दर्ज है। इसके साथ-साथ यह जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 में बनाया गया सर्वोच्च स्कोर का रिकॉर्ड भी है।

हेटमायर 

हेटमायर ने टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज अर्धशतक लगाया 

हेटमायर को 9 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर जीवनदान मिला। मुजरबानी की गेंद पर मुसेकिवा ने हेटमायर का कैच छोड़ा। उन्होंने जीवनदान का भरपूर फायदा उठाया और शुरुआती पावरप्ले में रिचर्ड नगारवा के ओवर में 4 चौके लगाते हुए अपने आक्रामक इरादे जाहिर किए। उन्होंने सिर्फ 19 गेंदों में ही अपना अर्धशतक पूरा किया। मुसेकिवा ने 70 के स्कोर पर फिर से हेटमायर का कैच छोड़ा। आखिरकार वह 34 गेंदों में 85 रन (चौके-7, छक्के-7) बनाकर आउट हुए।

Advertisement