LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन
भारत बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में टॉस रिपोर्ट

टी-20 विश्व कप 2026: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन

Mar 01, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम अपने आखिरी सुपर-8 मुकाबले में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम से भिड़ने को तैयार है। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसमें जीत दर्ज करने वाली टीम ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर पाएगी। ऐसे में यह काफी रोमांचक मुकाबला होगा। आइए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन जानते हैं।

प्लेइंग इलेवन

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत की प्लेइंग इलेवन: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती। वेस्टइंडीज की संभावित एकादश: अकील होसेन, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायरे, रोवमैन पॉवेल, शेरफन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्डे, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ। भारत ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि वेस्टइंडीज ने ब्रैंडन किंग की जगह अकील हौसेन को जगह दी है।

हेड-टू-हेड

वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत का पलड़ा रहा है भारी

वेस्टइंडीज और भारत के बीच पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला साल 2009 में खेला गया था। अब तक दोनों टीमों के बीच 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 19 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 10 मैच वेस्टइंडीज ने अपने नाम किए हैं। इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है। टी-20 प्रारूप में दोनों टीमों के बीच हुई पिछली 5 भिड़ंत में से 3 में वेस्टइंडीज को जीत मिली है।

Advertisement

वर्चस्व

टी-20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम का रहा है वर्चस्व

टी-20 विश्व कप में अब तक दोनों टीमें कुल 4 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से 3 में वेस्टइंडीज टीम जीती है और सिर्फ 1 मुकाबला भारतीय टीम ने अपने नाम किया है। आखिरी बार टी-20 विश्व कप 2016 में दोनों टीमों का आमना-सामना हुआ था, जिसे वेस्टइंडीज की टीम ने 7 विकेट से जीता था। भारतीय टीम को एकमात्र जीत 2014 के विश्व कप में 7 विकेट से मिली थी।

Advertisement

पिच रिपोर्ट

कैसा रहता है ईडन गार्डन की पिच का मिजाज?

ईडन गार्डन स्टेडियम में काली मिट्‌टी की पिच बनाई जाती है। टी-20 प्रारूप में यह पिच बल्लेबाजों को काफी रास आती है। खेल की शुरुआत में यहां तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिलती है। उसके बाद स्पिनर्स का काम आसान होता है। यहां की ऑउटफील्ड बहुत तेज है, जिससे बल्लेबाजों को ज्यादा रन बनाने के मौके मिलते हैं। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 142 रन का रहा है।

निगाहें

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें

सूर्यकुमार ने पिछले 10 मैचों में 423 रन बनाए हैं। ईशान पिछले 9 मैचों में 421 रन बनाने में सफल रहे हैं। वेस्टइंडीज से हेटमायर ने पिछले 10 मैचों में 50.63 की औसत और 181.61 की स्ट्राइक रेट से 405 रन बनाने में सफल रहे हैं। अर्शदीप ने पिछले 8 मैचों में 15 विकेट लेने में सफल रहे हैं। वरुण ने पिछले 8 मैचों में 13 विकेट चटकाए हैं। मुकाबले में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजरें रहेंगी।

Advertisement