LOADING...
टी-20 विश्व कप में 2016 के बाद से न्यूजीलैंड से नहीं हारा है पाकिस्तान, जानिए प्रीव्यू
सुपर-8 में पाकिस्तान से भिड़ेगा न्यूजीलैंड (तस्वीर: एक्स/@BLACKCAPS)

टी-20 विश्व कप में 2016 के बाद से न्यूजीलैंड से नहीं हारा है पाकिस्तान, जानिए प्रीव्यू

Feb 20, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के 41वें मैच में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का सामना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से 21 फरवरी को होगा। कीवी टीम ने अपने ग्रुप स्टेज के 3 मैच जीते थे और एक में शिकस्त झेली। पाकिस्तान ने भी ग्रुप स्टेज के 3 मैच जीते थे और एक में हार का सामना किया था। आर प्रेमदासा स्टडियम में सुपर-8 चरण के मैच में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। आइए मुकाबले का प्रीव्यू और जरूरी बात जानते हैं।

हेड-टू-हेड 

लगभग बराबरी का रहा है मुकाबला 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमों का मुकाबला लगभग बराबरी का रहा है। अब तक ये दोनों टीमें कुल 49 टी-20 में आमने-सामने हुई हैं, इनमें से 23 मैच न्यूजीलैंड ने जीते हैं और 24 मुकाबले ने पाकिस्तान ने अपने नाम किए हैं। इस बीच 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं। 2025 में ये दोनों टीमें कुल 5 मैचों में आमने-सामने थी, जिसमें से 4 मैच न्यूजीलैंड ने जीता है और 1 हारा है।

जानकारी

2016 के बाद से न्यूजीलैंड से नहीं हारा है पाकिस्तान

टी-20 विश्व कप के इतिहास में ये दोनों टीमें कुल 7 बार आपस में भिड़ी है, जिसमें से पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं और 2 हारे हैं। पाकिस्तानी टीम इस टूर्नामेंट के इतिहास में 2016 और 2010 में न्यूजीलैंड से हारी है।

Advertisement

पाकिस्तान 

ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की टीम 

पाकिस्तान ने अपने पिछले मैच में नामीबिया को 102 रन से हराया था। उस मैच में उस्मान तारिक ने 4 विकेट लिए थे। शादाब खान ने भी पिछले मैच में 3 विकेट लिए हैं। पाकिस्तानी टीम प्रेमदासा स्टेडियम में भी अपने स्पिनरों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी। संभावित एकादश: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), ख्वाजा नफे, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, उस्मान तारिक।

Advertisement

न्यूजीलैंड 

इस संयोजन के साथ उतर सकती है न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड ने अपने पिछले मैच में कनाडा को 8 विकेट से हराया था। उस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी नहीं खेले थे। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी वापसी होगी। जेम्स नीशम को प्लेइंग इलेवन में शामिल किए जाने की संभावना कम है। संभावित एकादश: फिन एलन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, और जैकब डफी।

जानकारी

कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?

एक्यूवेदर के अनुसार, 21 फरवरी को कोलंबो में बादल छाए रहने की उम्मीद है। यहां अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है। 21 फरवरी को बारिश की 75 प्रतिशत संभावना है। मैच में खलल पड़ सकता है।

प्रदर्शन 

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें 

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज साहिबजादा ने अपने पिछले मैच में शतक जड़ा था। वह 4 पारियों में 73.33 की औसत से 220 रन बना चुके हैं। न्यूजीलैंड से फिलिप्स ने 3 पारियों में 59.50 की औसत और 185.93 की स्ट्राइक रेट से 119 रन बनाए हैं। पाकिस्तानी स्पिनर तारिक के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। उन्होंने इस संस्करण में अब तक 3 मैचों में 8.37 की औसत के साथ कुल 8 विकेट लिए हैं।

पिच रिपोर्ट 

स्पिनरों के लिए मददगार है प्रेमदासा की पिच 

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम की पिच स्पिन गेंदबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है। मैच की शुरुआत में बल्लेबाजों को रन बनाने में ज्यादा कठिनाई नहीं होती, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो जाती है, और स्पिनर को हावी होने का मौका मिलता है। हाउस्टेट के मुताबिक, इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 152 रन है। यहां सर्वोच्च टीम स्कोर बांग्लादेश ने (215/5 बनाम श्रीलंका, 2018) ने बनाया है।

जानकारी

कब और कहां देखें मुकाबला?

न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच यह मैच कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में रात 7 बजे से खेला जाएगा। भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो हॉटस्टार ऐप पर इस मैच का सीधा प्रसारण देखा जा सकता है।

Advertisement