LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026, दूसरा सेमीफाइनल: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी
वानखेड़े में अपना सेमीफाइनल जीतना चाहेगी भारतीय टीम (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

टी-20 विश्व कप 2026, दूसरा सेमीफाइनल: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

Mar 05, 2026
06:34 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम आमने-सामने हैं। वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इंग्लैंड की टीम 2024 के सेमीफाइनल मैच में भी भारतीय टीम से भिड़ी थी। उस मैच में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को जीत मिली थी। अब 2026 में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम इंग्लैंड की चुनौती को पार करना चाहेगी।

प्लेइंग इलेवन 

भारतीय टीम ने नहीं किया गया कोई बदलाव 

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कर्रन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, और आदिल राशिद। भारत की प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, और जसप्रीत बुमराह।

हेड-टू-हेड 

भारतीय टीम का पलड़ा रहा है भारी 

दोनों टीमों के बीच अब तक 29 टी-20 मैच हुए हैं, जिसमें से 17 मैच में भारतीय टीम को जीत मिली है और 12 मैच इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं। दोनों टीमों की पिछली 5 भिड़ंत में इंग्लैंड को सिर्फ 1 मैच में ही जीत मिल पाई है। टी-20 विश्व कप में दोनों टीमें कुल 5 मैचों में आपस में भिड़ी हैं, जिसमें से 3 में भारतीय टीम जीती है और 2 मुकाबले इंग्लैंड ने अपने नाम किए हैं।

Advertisement

पिच 

कैसा रहेगा पिच का मिजाज?

वानखेड़े स्टेडियम को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। हालांकि, इस टूर्नामेंट में यहां रन बनाना उतना आसान नहीं लग रहा। अभी तक खेले गए मैचों में गेंदबाजों को काफी मदद मिली है। पिच स्पिनरों को कुछ हद तक ज्यादा सहायता प्रदान कर रही है। तेज गेंदबाजों को भी शुरुआती ओवर में मदद मिल रही है। यहां की सीमा रेखा अन्य स्टेडियम के मुकाबले थोड़ी छोटी है। ऐसे में बल्लेबाज नजरें जमाकर बड़ी पारी खेलना चाहेंगे।

Advertisement

सेमीफाइनल 

अपना छठा सेमीफाइनल खेल रही है भारतीय टीम 

2007 में पहले टी-20 विश्व कप के बाद से, इस टूर्नामेंट के 9 संस्करण हो चुके हैं। भारतीय टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 6 बार सेमीफाइनल (2007, 2014, 2016, 2022, 2024 और अब 2026) में जगह बनाई है। इन सेमीफाइनल मुकाबलों से भारत 3 बार फाइनल में पहुंचा (2007, 2014 और 2024) है। इनमें से 2007 और 2024 में भारतीय टीम ने खिताब जीतने में सफलता हसिल की थी।

Advertisement