LOADING...
टी-20 विश्व कप 2024 में इन बल्लेबाजों ने किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
रोहित शर्मा के आंकड़े टी-20 विश्व कप 2024 में कमाल के थे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2024 में इन बल्लेबाजों ने किया था शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े

Jan 31, 2026
02:44 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने वाला है। पिछली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का खिताब भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने नाम किया था। साल 2007 के बाद यह पहला मौका था, जब भारतीय टीम ने टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। टूर्नामेंट के दौरान कई बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर क्रिकेट फैंस को रोमांचित किया था। ऐसे में आगामी विश्व कप से पहले 2024 में शानदार प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं।

#1

रहमानुल्लाह गुरबाज

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज टी-20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उनकी टीम पहली बार किसी भी विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंची थी। उन्होंने 8 मैच खेले और इसकी 8 पारियों में 35.12 की औसत और 124.33 की स्ट्राइक रेट से 281 रन बनाए। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 80 रन रहा। वह 2 बार खाता खोले बिना भी पवेलियन लौटे।

#2

रोहित शर्मा 

2024 के विश्व कप में रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला था। उनके शानदार प्रदर्शन के ही कारण टीम फाइनल तक पहुंचने में कामयाब रही थी। उस विश्व कप में वह अलग ही लय में नजर आए थे। वह पहली गेंद से ही बड़े-बड़े शॉट्स लगाने को देखते थे। उन्होंने 8 पारियों में 36.71 की औसत और 156.70 की स्ट्राइक रेट से 257 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 92 रन था।

Advertisement

#3

ट्रेविस हेड 

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम भले ही टी-20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई, लेकिन उनके बल्लेबाज ट्रेविस हेड का प्रदर्शन कमाल का रहा था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 7 मुकाबले खेले थे और इसकी 7 पारियों में 1 बार नाबाद रहते हुए 255 रन बनाए थे। उनकी औसत 42.50 और स्ट्राइक रेट 158.38 की रही थी। उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा था।

Advertisement

#4

क्विंटन डिकॉक 

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम भले ही साल 2024 विश्व कप का फाइनल हार गई हो, लेकिन उनके विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक का प्रदर्शन कमाल का रहा था। वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर रहे थे। उन्होंने 9 मैच की 9 पारियों में 27 की औसत और 146.06 की स्ट्राइक रेट से 243 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 76 रन रहा था।

Advertisement