NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप 2024: हेनरिक क्लासेन अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 4,500 टी-20 रन
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप 2024: हेनरिक क्लासेन अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 4,500 टी-20 रन
    अपने अर्धशतक से चूके क्लासेन (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप 2024: हेनरिक क्लासेन अर्धशतक से चूके, पूरे किए अपने 4,500 टी-20 रन

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 10, 2024
    10:13 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 के 21वें मैच में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के हेनरिक क्लासेन ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ 46 रन की उम्दा पारी खेली।

    वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर के 5वें अर्धशतक से चूक गए। इस बीच उन्होंने अपने टी-20 करियर के 4,500 रन भी पूरे किए।

    उनकी पारी के बावजूद प्रोटियाज टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 113/6 का स्कोर ही बना सकी।

    आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    पारी

    ऐसी रही क्लासेन की पारी 

    नसाउ काउंटी क्रिकेट अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने 23 रन के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे।

    संकट की घड़ी में क्लासेन ने डेविड मिलर (29) के साथ मिलकर टीम को संभालने का प्रयास किया। इस जोड़ी ने 5वें विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की।

    जुझारू पारी खेल रहे क्लासेन 44 गेंदों पर 46 रन की पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने 2 चौके और 3 छक्के लगाए।

    आंकड़े

    क्लासेन ने 198वें टी-20 मैच में पूरे किए 4,500 रन

    क्लासेन ने अपने 198वें टी-20 मैच में 4,500 रन का आंकड़ा पार किया है।

    उन्होंने 183 पारियों में लगभग 33 की औसत के साथ 4,528 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने 2 शतक और 28 अर्धशतक लगाए हैं। इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 104 रन रहा है।

    विकेटकीपर बल्लेबाज ने 35 IPL मैचों में 38.19 की औसत से 993 रन बनाए हैं। उन्होंने 1 शतक के अलावा 6 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    करियर

    ऐसा है क्लासेन का टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर 

    क्लासेन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2018 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ की थी।

    उन्होंने अब तक 46 मैचों की 42 पारियों में 23.26 की औसत और 140.75 की स्ट्राइक रेट के साथ 791 रन बनाए हैं।

    इस बीच उन्होंने 4 अर्धशतक लगाए हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 81 रन रहा है।

    वह पिछले कुछ समय से अपनी टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरे हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसी रही दक्षिण अफ्रीका की पारी 

    दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में रीजा हेंड्रिक्स (0) के रूप में पहला झटका लगा। इसके बाद एडेन मार्करम (4) और ट्रिस्टन स्टब्स (0) भी सस्ते में पवेलियन लौट गए।

    संकट की घड़ी में बल्लेबाजी करने के लिए आए क्लासेन ने मिलर के साथ मिलकर टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचाया।

    बांग्लादेश से तंजीम हसन साकिब ने 3 विकेट और तस्कीन अहमद ने 2 विकेट अपने नाम किए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हेनरिक क्लासेन
    टी-20 विश्व कप 2024
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    हेनरिक क्लासेन

    दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया: हेनरिक क्लासेन ने खेली 174 रन की पारी, बनाए ये रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    येन्सन-क्लासेन की जोड़ी ने विश्व कप में सर्वाधिक रन रेट से की 150+ रन की साझेदारी वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने साल 2023 में किया है शानदार प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024

    बाबर आजम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक रन वाले बल्लेबाज बने, विराट कोहली को पीछे छोड़ा बाबर आजम
    विराट कोहली का टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पाकिस्तान के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टी-20 विश्व कप 2024: अमेरिका ने सुपर ओवर में पाकिस्तान को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप 2024: स्कॉटलैंड ने नामीबिया को 5 विकेट से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स  स्कॉटलैंड क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    पहला टेस्ट: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 281 रन से दी मात,  ये बने रिकॉर्ड्स  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: काइल जैमीसन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहली बार झटके 4 विकेट, जानिए आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: मिचेल सेंटनर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत से शीर्ष पर पहुंचा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम

    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: कामिंदु मेंडिस ने जड़ा पहला टेस्ट शतक, ये बनाए रिकॉर्ड्स श्रीलंका क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पहला टेस्ट: विश्व फर्नांडो ने बांग्लादेश के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    दिमुथ करुणारत्ने ने पूरे किए अपने 15,000 प्रथम श्रेणी रन, जानिए उनके आंकड़े दिमुथ करुणारत्ने
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025