LOADING...
टी-20 विश्व कप 2024 में इन खिलाड़ियों ने की थी घातक गेंदबाजी, जानिए आंकड़े 
अर्शदीप सिंह के आंकड़े पिछले विश्व कप में कमाल के रहे थे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 विश्व कप 2024 में इन खिलाड़ियों ने की थी घातक गेंदबाजी, जानिए आंकड़े 

Jan 31, 2026
05:56 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 के आगाज से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों पर टिकी हैं। टी-20 विश्व कप 2024 में कई गेंदबाजों ने अपनी घातक गेंदबाजी से मैच का रुख पलटा था और टीमों की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसे में आगामी टूर्नामेंट से पहले आइए नजर डालते हैं उन गेंदबाजों पर, जिन्होंने पिछले टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर अपनी छाप छोड़ी थी।

#1

फजलहक फारूकी

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज फजलहक फारूकी ने टी-20 विश्व कप 2024 में 8 मैचों में 9.41 की औसत के साथ 17 विकेट अपने नाम किए थे। इस बीच उन्होंने 1 बार 5 विकेट हॉल भी लिया था। वह किसी एक संस्करण में अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। उन्होंने युगांडा के खिलाफ मुकाबले में 9 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए थे। उन्होंने पावरप्ले के दौरान खासी सफलता प्राप्त की थी।

#2

अर्शदीप सिंह 

अर्शदीप सिंह संयुक्त रूप से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने 8 पारियों में 12.64 की औसत और 7.16 की इकॉनमी रेट के साथ 17 विकेट लिए थे। उन्होंने नई गेंद से विकेट लेने के साथ-साथ डेथ ओवर्स में किफायती गेंदबाजी की थी। इस बीच उन्होंने 1 बार 4 विकेट हॉल भी अपने नाम किया था। उन्होंने फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 4 ओवर के कोटे में 20 रन देते हुए 2 विकेट चटकाए थे।

Advertisement

#3

जसप्रीत बुमराह 

2024 के टी-20 विश्व कप में भारत की सफलता में जसप्रीत बुमराह की अहम भूमिका रही थी। उनके सामने बल्लेबाज रनों के लिए संघर्ष करते नजर आए थे। इस तेज गेंदबाज ने 8 पारियों में 8.26 की अविश्वसनीय औसत से 15 विकेट लिए थे। उनकी इकॉनमी रेट 5 से भी कम (4.17) की रही थी। आखिरी विश्व कप में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7 रन देते हुए 3 विकेट लेना रहा था। उनको 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' भी चुना गया था।

Advertisement

#4

एनरिक नोर्खिया

अपनी गति के लिए मशहूर एनरिक नोर्खिया ने 9 मैचों में 13.40 की औसत और 5.74 की इकॉनमी रेट से 15 विकेट चटकाए। उन्होंने 1 पारी में 4 विकेट भी चटकाए। फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपने 4 ओवर के कोटे में 26 रन देते हुए 2 विकेट अपने नाम किए थे। उनके बाद दक्षिण अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा ने 15.00 की औसत और 6.29 की इकॉनमी रेट के साथ 13 विकेट लिए थे।

Advertisement