Page Loader
टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बतौर कप्तान खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर नजर, एक ने जड़े 172 रन
आरोन फिंच इस सूची में पहले स्थान पर हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टी-20 अंतरराष्ट्रीय: बतौर कप्तान खेली गई सबसे बड़ी पारियों पर नजर, एक ने जड़े 172 रन

May 23, 2025
07:41 pm

क्या है खबर?

टी-20 क्रिकेट में कई बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने कप्तान रहते हुए बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन किया है। कप्तानी का दबाव हर किसी पर भारी पड़ता है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने इसे अवसर में बदलते हुए बड़े-बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। जब बात कप्तान के तौर पर सबसे बड़ी पारियों की होती है, तो कुछ नाम हमेशा याद रखे जाते हैं। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे बड़ी पारियां खेलने वाले खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं।

#1

आरोन फिंच (172 रन) 

पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच हैं। उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ साल 2018 में 76 गेंदों का सामना करते हुए 172 रन बना दिए थे। उनके बल्ले से 16 चौके और 10 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 226.31 की रही थी। उस मैच में फिंच कप्तान भी थे और उनकी टीम को 100 रन से बड़ी जीत मिली थी। ऑस्ट्रेलिया के 229 रन के जवाब में जिम्बाब्वे 129 रन ही बना पाई थी।

#2

सिकंदर रजा (133* रन) 

दूसरे स्थान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी सिकंदर रजा हैं। उन्होंने कप्तान के तौर पर गाम्बिया क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2024 में 133* रन की पारी खेली थी। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों का सामना किया था और उनकी स्ट्राइक रेट 309.30 की रही थी। रजा के बल्ले से 7 चौके और 15 छक्के निकले थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे ने 344/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में गाम्बिया 54 रन पर ऑलआउट हो गई थी।

#3

शहरयार बट (125* रन) 

तीसरे स्थान पर शहरयार बट हैं। बेल्जियम क्रिकेट टीम की कप्तानी करते हुए इस खिलाड़ी ने साल 2020 में चेक गणराज्य क्रिकेट टीम के खिलाफ 125* रन की पारी खेली थी। उन्होंने 50 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 11 चौके और 9 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 250 की रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेल्जियम की टीम ने 197/6 का स्कोर बनाया था। जवाब में चेक गणराज्य 151/8 का स्कोर ही बना पाई थी।

#4

शेन वॉटसन (124* रन) 

सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शेन वॉटसन हैं। उन्होंने साल 2016 में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ कप्तानी करते हुए 71 गेंदों में 124* रनों की पारी खेली थी। उनके बल्ले से 10 चौके और 6 छक्के निकले थे। उनकी स्ट्राइक रेट 174.64 की रही थी। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 197/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, भारतीय टीम ये लक्ष्य सिर्फ 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।