LOADING...
मुंबई टी-20 लीग में भी जारी रही सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म, जानिए आंकड़े
मुंबई टी-20 लीग में भी सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी रही है

मुंबई टी-20 लीग में भी जारी रही सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म, जानिए आंकड़े

Jun 03, 2026
03:03 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्ले से अपनी पुरानी फॉर्म वापस हासिल करने में जुटे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के समापन के बाद अपने पहले प्रतिस्पर्धी मैच में वे कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए। मुंबई टी-20 लीग में ट्राइम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार वानखेड़े स्टेडियम में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई वाली नॉर्थ मुंबई पैंथर्स के खिलाफ 12 गेंदों में सिर्फ 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

नतीजा

ट्रायम्फ नाइट्स को झेलनी पड़ी हार

210 रनों का पीछा करते हुए ट्राइम्फ नाइट्स के सलामी बल्लेबाजों के जल्दी आउट होने पर सूर्यकुमार ने 4 चौके लगाकर पावरप्ले में टीम को 56 रन पर 2 विकेट तक पहुंचाया। हालांकि, बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सावंत ने उन्हें 19 रन पर आउट कर टीम को हार की ओर धकेल दिया। नूतन गोयल की 56 गेंदों पर खेली गई 93 रनों की शानदार पारी के बावजूद ट्राइम्फ नाइट्स 8 विकेट के नुकसान पर 188 रन ही बना पाई।

सवाल

सूर्यकुमार की फॉर्म पर उठ रहे हैं सवाल

सूर्यकुमार के हालिया प्रदर्शन ने इस प्रारूप में उनकी निरंतरता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। भारत को टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब दिलाने के बावजूद बल्ले से उनका प्रदर्शन संघर्षपूर्ण रहा। भारत के पहले मैच में लगाए गए एक अर्धशतक को छोड़कर वह कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ टूर्नामेंट से पहले की सीरीज में उन्होंने 3 अर्धशतक लगाकर लय हासिल कर ली थी, लेकिन यह लय विश्व कप में बरकरार नहीं रह पाई।

Advertisement

प्रदर्शन

IPL 2026 में निराशाजनक रहा सूर्यकुमार का प्रदर्शन

सूर्यकुमार का IPL 2026 में प्रदर्शन पिछले साल के उनके प्रदर्शन से भी काफी खराब रहा। मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेलते हुए और कुछ मैचों में कप्तानी भी करते हुए उन्होंने 13 मैचों में मात्र 270 रन बनाए। यह IPL 2025 में उनके प्रदर्शन से बिलकुल अलग है, जब उन्होंने 167 के स्ट्राइक रेट से 717 रन बनाए थे और टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी (मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर) चुने गए थे।

Advertisement