Loading...
विश्व कप जिताकर टीम से हुए बाहर, सूर्यकुमार यादव ने बताया कितना मुश्किल था पिछला दौर
सूर्यकुमार यादव अभी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं (फाइल तस्वीर)

विश्व कप जिताकर टीम से हुए बाहर, सूर्यकुमार यादव ने बताया कितना मुश्किल था पिछला दौर

Nov 11, 2026
01:09 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टी-20 विश्व कप का खिताब दिलाने के बाद अपने संघर्षों पर खुलकर बात की है। उन्होंने स्वीकार किया कि खिताबी जीत के बाद का समय उनके लिए काफी मुश्किल रहा। हालांकि, अब उनका पूरा ध्यान अपने पुराने अंदाज में वापसी करने पर है। उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि विश्व कप जीतने के बाद उनके लिए चीजें थोड़ी कठिन रही हैं और वह इस सच्चाई से मुंह नहीं मोड़ना चाहते।

IPL

मुश्किल दौर से उबर चुके हैं सूर्यकुमार 

विश्व कप खिताब का बचाव करने के बाद सूर्यकुमार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कुछ खास नहीं कर पाए थे। इसके बाद वह भारतीय टीम से बाहर हो गए।

हालांकि, उन्होंने बताया कि अब वह मुश्किल दौर से उबर चुके हैं और क्रिकेट के प्रति पुराने जुनून को महसूस कर रहे हैं।

निजी जिंदगी के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि उनके घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसके बाद उनका पूरा ध्यान उस पर चला गया।

बयान

बचपन की तरह क्रिकेट के प्रति अपने प्यार को हासिल करना चाहता हूं- सूर्यकुमार 

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि वह बचपन की तरह क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और जुनून को फिर से हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "मैंने सोचा कि क्यों न फिर से वैसा ही सोचना शुरू करूं जैसा पहले सोचता था। मुझे याद करना चाहिए कि मैंने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत कैसे की थी।"

उन्होंने यह भी बताया कि इस सफर में उनकी पत्नी देविशा ने उन्हें काफी प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENT

युवा

युवा खिलाड़ियों को सूर्यकुमार ने दी ये सलाह 

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सूर्यकुमार ने युवा क्रिकेटरों को सलाह दी कि उन्हें सिर्फ IPL खेलने पर ध्यान देने के बजाय अलग-अलग स्तर पर मुंबई का प्रतिनिधित्व करने का लक्ष्य रखना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, "अगर आप मुंबई क्रिकेट के मैदानों में खेलने वाले किसी भी बच्चे से पूछेंगे तो वह यह नहीं कहेगा कि मुझे IPL खेलना है। वह सबसे पहले यही कहेगा कि मुझे मुंबई के लिए खेलना है।"

ADVERTISEMENT

कप्तान

कप्तान के तौर पर ऐसे हैं सूर्यकुमार के आंकड़े 

सूर्यकुमार आगामी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी करेंगे। उनकी नियुक्ति के पीछे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तान के रूप में शानदार रिकॉर्ड रहा है।

उनकी अगुआई में भारत ने टी-20 विश्व कप और पिछले साल एशिया कप का खिताब जीता था।

सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने 52 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में 40 जीते, 8 हारे, जबकि 2 मुकाबले टाई रहे और 2 मुकाबलों का नतीजा नहीं निकल पाया।

ADVERTISEMENT