
वीरेंद्र सहवाग ने बताया, सूर्यकुमार यादव को किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए
क्या है खबर?
वीरेंद्र सहवाग ने बताया कि सूर्यकुमार यादव को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए। सूर्यकुमार का बल्ला इस सीजन की शुरुआत में खामोश था, लेकिन अब वह फॉर्म में लौट आए हैं। यादव IPL 2023 के 12 मुकाबलों मे 43.55 की औसत और 190.83 के स्ट्राइक रेट से 479 रन बना चुके हैं। गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ 12 मई को उन्होंने अपने IPL करियर का पहला शतक लगाया था।
प्रदर्शन
शानदार फॉर्म में हैं सूर्यकुमार
सहवाग ने कहा कि सूर्यकुमार हाल में जिस फॉर्म में हैं उसे देखते हुए उन्हें और गेंदों का सामना करना चाहिए। सहवाग ने स्टार स्पोर्ट्स पर कहा, "सूर्यकुमार परमानेंट 3 नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं। वह पेस और स्पिन को अच्छी तरह से खेलता है। हालांकि यह टीम मैनेजमेंट पर निर्भर करता है।" IPL 2023 में MI ने अब तक 12 में से 7 मुकाबले जीते हैं।