Page Loader
सुरेश रैना ने यूरोप में खोला अपना रेस्टोरेंट, खाना पकाते हुए आए नजर
रैना IPL में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं (तस्वीर: ट्विटर/@ImRaina)

सुरेश रैना ने यूरोप में खोला अपना रेस्टोरेंट, खाना पकाते हुए आए नजर

Jun 23, 2023
03:10 pm

क्या है खबर?

सुरेश रैना ने एक नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यूरोप के एम्सटर्डम में एक रेस्टोरेंट खोला है। इस भारतीय रेस्टोरेंट को उन्होंने 'RAINA' नाम दिया है। रैना ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी। सोशल मीडिया पर शेयर तस्वीरों में पूर्व भारतीय क्रिकेटर खाना पकाते हुए भी नजर आ रहे हैं। रैना अक्सर सोशल मीडिया पर खाना पकाने के वीडियो शेयर करते रहते हैं। उन्होंने अपने इस शौक को अब बिजनेस में बदल लिया है।

प्रदर्शन

IPL में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं रैना

रैना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 205 मुकाबलों में 5,528 रन बनाए। रैना ने अपने करियर में 18 टेस्ट मैच खेले। इस दौरान 31 पारियों में उन्होंने 26.48 की औसत और 53.14 की स्ट्राइक रेट से 768 रन बनाए। वहीं 226 वनडे की 194 पारियों में उन्होंने 35.31 की औसत और 93.50 की स्ट्राइक रेट से 5,615 रन बनाए। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में उन्होंने 1,605 रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

रैना ने शेयर कीं तस्वीरें