NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी को लेकर सुरेश रैना का बयान, कही ये बात
    अगली खबर
    भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी को लेकर सुरेश रैना का बयान, कही ये बात

    भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी को लेकर सुरेश रैना का बयान, कही ये बात

    लेखन मोहम्मद वाहिद
    Jan 26, 2020
    02:01 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ सुरेश रैना घुटने की इंजरी से उबर कर प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी के लिए तैयार हैं। रैना इसी इंजरी के चलते IPL 2019 के बाद से क्रिकेट से दूर थे।

    हालांकि, रैना ने अब प्रैक्टिस शुरु कर दी है और वह IPL 2020 से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार हैं।

    अभ्यास से इतर सुरेश रैना ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी की भारतीय टीम में वापसी पर बड़ा बयान दिया।

    साक्षात्कार

    धोनी मार्च के पहले वीक में चेन्नई आ जाएंगे- रैना

    चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास कैंप में साथी खिलाड़ी अंबाती रायडू के साथ अभ्यास कर रहे रैना ने प्रैक्टिस से इतर अग्रेज़ी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' को दिए साक्षात्कार में भारतीय टीम में एमएस धोनी की वापसी पर बड़ा बयान दिया।

    रैना ने कहा कि उम्मीद है कि धोनी मार्च के पहले वीक में चेन्नई आ जाएंगे। उन्हें अपने परिवार के साथ समय बिताते देखना बहुत अच्छा लग रहा है।

    आइये जानें धोनी की वापसी पर क्या बोले सुरेश रैना।

    एमएस धोनी

    भारतीय टीम को अब भी धोनी की ज़रूरत है- रैना

    रैना ने कहा कि अगर धोनी को क्रिकेट छोड़ना होता, तो वह बिना किसी शोर शराबे के इसे छोड़ देते। वह पूरी तरह फिट हैं और अभी खेलना जारी रखेंगे।

    धोनी के भविष्य के बारे में रैना ने कहा, ''मैं उन्हें खेलते देखना चाहता हूं। वह पूरी तरह फिट हैं और कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे अब भी लगता है कि टीम को उनकी ज़रूरत है। लेकिन यह विराट कोहली पर निर्भर है कि वह कैसे आगे बढ़ते हैं।''

    चेन्नई सपर किंग्स

    2021 तक IPL में खेलेंगे धोनी- CSK मालिक

    रैना से पहले इंडियन प्रीमियर लीग में एमएस धोनी की फ्रेंचाइज़ी चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने कुछ दिनों पहले कहा था कि धोनी IPL 2020 में ही नहीं IPL 2021 में भी CSK के लिए खेलेंगे।

    श्रीनिवासन ने यहां तक कहा था कि CSK प्रबंधन IPL 2021 के लिए धोनी को रिटेन भी करेगा।

    वहीं, इससे पहले भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने भी संकेत दिए थे कि धोनी टी-20 विश्व कप की रेस में हैं।

    भारतीय टीम

    IPL 2020 तय करेगा धोनी का भविष्य- शास्त्री

    इससे पहले हाल ही में भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि धोनी अब भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप की रेस में बने हुए हैं।

    शास्त्री ने कहा था, "धोनी IPL 2020 में शानदार प्रदर्शन कर टीम में वापसी कर सकते हैं। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो टी-20 विश्व कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।"

    शास्त्री ने आगे कहा था कि IPL 2020 के बाद सबकुछ सामने होगा।

    सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

    BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं हैं एमएस धोनी

    हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एमएस धोनी को अपने 2019-20 सीज़न के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से भी बाहर कर दिया था। BCCI के इस कदम के बाद से धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने एक बार फिर ज़ोर पकड़ लिया था।

    हालांकि, BCCI ने नियमों के चलते ऐसा किया था। 2019 क्रिकेट विश्व कप के बाद से धोनी ने एक भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला था, इसलिए BCCI ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी थी।

    इंटरनेशनल क्रिकेट

    2019 विश्व कप के बाद से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं एमएस धोनी

    धोनी 2019 विश्व कप के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। हालांकि, विश्व कप के बाद सेना में समय देने के लिए धोनी ने खुद को वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए चयन प्रक्रिया से दूर रखा था। लेकिन, इसके बाद भी वह इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे हैं।

    माना जा रहा है कि धोनी अब IPL 2020 के बाद ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे। हालांकि, अब भी वह विश्व कप की रेस में बने हुए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिकेट समाचार
    भारतीय क्रिकेट टीम
    सुरेश रैना
    धोनी

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, तीसरा वनडे: ये बदलाव कर सकती हैं दोनों टीमें, जानें बेस्ट ड्रीम 11 विराट कोहली
    क्या पंत की जगह रेगुलर विकेटकीपर बन सकते हैं केएल राहुल? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    #IndvsAus: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल मैच, रोहित ने यहीं लगाया था पहला दोहरा शतक रोहित शर्मा
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: तीसरे वनडे में टूट सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड, कोहली-रोहित पर रहेंगी नज़रें विराट कोहली

    भारतीय क्रिकेट टीम

    कोहली के नंबर-4 पर खेलने से असहमत नजर आए कई दिग्गज पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स विराट कोहली
    'फिट' पृथ्वी शॉ ने पास किया यो-यो टेस्ट, न्यूजीलैंड में इंडिया ए के साथ जुड़ेंगे टेस्ट क्रिकेट
    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: दूसरे वनडे से पहले भारत को लगा झटका, राजकोट नहीं जाएंगे ऋषभ पंत क्रिकेट समाचार
    कोहली ने बताया, इंटरनेशनल क्रिकेट के इस लम्हें को कभी नहीं भूल सकते विराट कोहली

    सुरेश रैना

    IPL 2019: इन वजहों से CSK जीत सकती है इस बार का खिताब इंडियन प्रीमियर लीग
    जोंटी रोड्स ने इस भारतीय खिलाड़ी को बताया आधुनिक युग का नंबर वन फील्डर क्रिकेट समाचार
    कोहली-रोहित और धोनी को पछाड़, सुरेश रैना बने भारत के टी-20 किंग क्रिकेट समाचार
    #KKRvCSK: लिन की शानदार पारी गई बेकार, रैना और ताहिर ने दिलाई CSK को जीत कोलकाता नाइट राइडर्स

    धोनी

    ...तो क्या इस कारण भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी? क्रिकेट समाचार
    गौतम गंभीर बोले- 2023 विश्व कप में फिट नहीं बैठते धोनी, कोहली को दिखानी चाहिए हिम्मत क्रिकेट समाचार
    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने की महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ, कही ये बड़ी बात क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धोनी को बताया सदी का सर्वश्रेष्ठ कप्तान क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025