Loading...
टेस्ट में भारत के खिलाफ श्रीलंका के इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक
महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा के आंकड़े भारत के खिलाफ शानदार हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

टेस्ट में भारत के खिलाफ श्रीलंका के इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

Aug 11, 2026
02:20 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट क्रिकेट का इतिहास काफी पुराना और रोमांचक रहा है। दोनों टीमों के बीच कई मुकाबलों में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए खूब रन बनाए हैं। 15 अगस्त से दोनों टीमों के बीच एक बार फिर टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है। ऐसे में आइए श्रीलंका के उन बल्लेबाजों पर नजर डालते हैं, जिन्होंने इस प्रारूप में भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाए हैं।

#1

महेला जयवर्धने (6 शतक)

पहले स्थान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज महेला जयवर्धने हैं। उन्होंने भारत के खिलाफ पहला टेस्ट साल 1997 में खेला था।

आखिरी बार वह इस टीम के खिलाफ 2010 में खेलते हुए नजर आए थे।

उन्होंने 18 मुकाबले खेले थे और इसकी 28 पारियों में 6 शतक लगाने में सफल रहे थे। उनके बल्ले से 67.48 की शानदार औसत से 1,822 रन निकले थे।

उन्होंने 8 अर्धशतक भी जड़े थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 275 रन था।

#2

कुमार संगाकारा और अरविंद डिसिल्वा (5-5 शतक)

श्रीलंका के 2 पूर्व महान खिलाड़ी कुमार संगाकारा और अरविंद डिसिल्वा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।

दोनों ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 5-5 शतक लगाए थे।

संगाकारा ने 2001 से 2015 के बीच 17 टेस्ट मैच खेले थे और इसकी 28 पारियों में 52 की शानदार औसत के साथ 1,352 रन बनाए थे।

वहीं, डिसिल्वा ने 1985 से 1999 के बीच 19 टेस्ट की 32 पारियों में 41.73 की औसत से 1,252 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#3

दलीप मेंडिस, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, थिलन समरवीरा और एंजेलो मैथ्यूज (3-3 शतक)

तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से 5 पूर्व खिलाड़ी हैं। दलीप मेंडिस, सनथ जयसूर्या, तिलकरत्ने दिलशान, थिलन समरवीरा और एंजेलो मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ 3-3 शतक लगाए थे।

मेंडिस ने 7 टेस्ट में 596 रन बनाए थे। जयसूर्या के बल्ले से 10 टेस्ट में 938 रन निकले थे। दिलशान ने 12 टेस्ट में 819 रन अपने नाम किए थे।

वहीं, समरवीरा ने 13 टेस्ट 845 और मैथ्यूज ने 17 टेस्ट की 30 पारी में 1,051 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT

#4

थरंगा परानविताना, दिनेश चांदीमल, रोशन महानामा, मारवन अटापट्टू और दिमुथ करुणारत्ने (2-2 शतक)

चौथे स्थान पर भी 5 खिलाड़ी हैं। थरंगा परानविताना, दिनेश चांदीमल, रोशन महानामा, मारवन अटापट्टू और दिमुथ करुणारत्ने ने भारत के खिलाफ टेस्ट में 2-2 शतक लगाए थे।

परानविताना ने 6 टेस्ट में 492 रन बनाए थे। महानामा के बल्ले से 12 टेस्ट में 924 रन निकले थे।

चांदीमल ने 8 टेस्ट में 750 रन अपने नाम किए थे।

वहीं, अटापट्टू ने 14 टेस्ट में 791 रन और करुणारत्ने ने 11 टेस्ट की 22 पारियों में 609 रन बनाए थे।

ADVERTISEMENT