NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: शकील और सलमान ने लगाए अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन 
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: शकील और सलमान ने लगाए अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन 
    शकील और सलमान ने लगाए अर्धशतक (तस्वीर: ट्विटर/@TheRealPCB)

    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: शकील और सलमान ने लगाए अर्धशतक, ऐसा रहा दूसरा दिन 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 17, 2023
    06:08 pm

    क्या है खबर?

    गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपनी पहली पारी में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बना लिए हैं। स्टंप्स तक क्रीज पर सऊद शकील (69*) और आगा सलमान (61*) बने हुए हैं।

    श्रीलंका क्रिकेट टीम की पहली पारी (312/10) के आधार पर पाकिस्तान की टीम फिलहाल 91 रन से पीछे है।

    आइए आज के खेल पर एक नजर डालते हैं।

    श्रीलंका 

    दूसरे दिन के पहले सत्र में सिमटी श्रीलंकाई टीम 

    कल के स्कोर 242/6 से आगे खेलने उतरी श्रीलंकाई टीम की आज शुरुआत खराब रही।

    निचले क्रम के बल्लेबाज रमेश मेंडिस 5 रन बनाकर 7वें विकेट के रूप में आउट हुए। इस बीच लगातार गिर रहे विकेटों के बीच धनंजय डी सिल्वा ने अपना शतक पूरा किया और श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 95.2 ओवर खेलकर 312 रन ही बना सकी।

    इस बीच धनंजय ने आखिरी विकेट के लिए विश्वा फर्नांडो (21*) के साथ मिलकर 29 रन भी जोड़े।

    शतक 

    धनंजय डी सिल्वा ने लगाया 10वां शतक 

    पहले दिन की समाप्ति तक 94 रन बनाकर क्रीज पर नाबाद रहने वाले धनजंय ने दूसरे दिन के पहले सत्र में अपने टेस्ट करियर का 10वां शतक लगाया।

    उन्होंने 214 गेंदों में 122 रनों की संघर्षपूर्ण पारी खेली, जिसमें 12 चौके और 3 छक्के भी शामिल रहे।

    उनके टेस्ट करियर में अब लगभग 38 की औसत के साथ 3,152 रन हो गए हैं। इस बीच वह 11 अर्धशतक भी लगा चुके हैं।

    पारी 

    पाकिस्तान के शीर्षक्रम ने किया निराश 

    श्रीलंका की पारी के जवाब में पाकिस्तान के शीर्षक्रम ने भी निराश किया। मेहमान टीम से अब्दुल्ला शफीक (19) और इमाम उल हक (1) के रूप में सलामी बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।

    इसके बाद शान मसूद ने 30 गेंदों में 39 रनों की छोटी मगर आक्रामक पारी खेली।

    कप्तान बाबर आजम (13) और सरफराज अहमद (17) भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।

    साझेदारी 

    शकील और सलमान ने पाकिस्तान को संभाला 

    27 वर्षीय शकील ने अपने टेस्ट करियर का छठा अर्धशतक लगाया। उन्होंने खेल की समाप्ति होने तक 6 चौकों की मदद से नाबाद 69 रन बना लिए हैं।

    29 वर्षीय सलमान ने 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से नाबाद 61 रन बना लिए हैं। इस जोड़ी ने छठे विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी कर ली है।

    बारिश के खलल के कारण दिन का खेल कुछ समय पहले ही खत्म कर दिया गया है।

    गेंदबाजी 

    ऐसी रही श्रीलंका की गेंदबाजी 

    श्रीलंका से प्रभात जयसूर्या सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 16 ओवर में 83 रन देते हुए 3 विकेट लिए। उन्होंने शफीक, सरफराज और बाबर के रूप में बड़े विकेट चटकाए।

    कसुन रजिता और रमेश मेंडिस के खाते में 1-1 विकेट आए।

    विश्व फर्नांडो ने 5 ओवर गेंदबाजी की और कोई विकेट नहीं ले सके।

    शतक लगाने वाले धनजंय ने भी 2 ओवर किए, जिसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: श्रीलंका समेत अन्य टीमों के लिए क्या है क्वालीफाई करने के समीकरण? जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका: दिलशान मदुशंका ने की वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    विश्व कप क्वालीफायर्स 2023: महेश तीक्षणा का शानदार प्रदर्शन जारी, जिम्बाब्वे के खिलाफ झटके 4 विकेट वनडे विश्व कप 2023
    श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को हराकर किया विश्व कप 2023 के लिए क्वालीफाई, जानिए आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    पाकिस्तान क्रिकेट टीम

    15 साल बाद पाकिस्तान में खेला जाएगा एशिया कप, जानिए टूर्नामेंट का इतिहास  एशिया कप क्रिकेट
    दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम सितंबर में पहली बार करेगी पाकिस्तान का दौरा, जारी हुआ शेड्यूल दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान, शाहीन अफरीदी की हुई वापसी  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
    वनडे विश्व कप: लंबी होती जा रही है PCB के फरमाइशों की सूची, जानिए पूरा मामला  वनडे विश्व कप 2023

    टेस्ट क्रिकेट

    वेस्टइंडीज बनाम भारत: रविंद्र जडेजा ने पहली पारी में लिए 3 विकेट, जानिए आंकड़े  रविंद्र जडेजा
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज को समेटने के बाद भारतीय टीम की अच्छी शुरुआत, ऐसा रहा पहला दिन  भारतीय क्रिकेट टीम
    जन्मदिन विशेष: फाफ डु प्लेसिस 39 साल के हुए, जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े  फाफ डु प्लेसिस
    श्रीलंका बनाम पाकिस्तान: कप्तान दिमुथ करुणारत्ने पहले टेस्ट से हो सकते हैं बाहर- रिपोर्ट  दिमुथ करुणारत्ने

    क्रिकेट समाचार

    एंजेलो मैथ्यूज ने पाकिस्तान के खिलाफ 50 की औसत से बनाए हैं रन, जानिए उनके आंकड़े  एंजेलो मैथ्यूज
    पाकिस्तान क्रिकेट टीम को भारत न भेजने से होगा प्रशंसकों के साथ अन्याय- मिस्बाह उल हक भारतीय क्रिकेट टीम
    दलीप ट्रॉफी, फाइनल: वेस्ट और साउथ जोन के बीच मुकाबला बराबरी पर, ऐसा रहा चौथा दिन  दलीप ट्रॉफी
    मेरा सपना एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतना और राष्ट्रगान गाना है- रुतुराज गायकवाड़ भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025