NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / तीसरा टी-20: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
    अगली खबर
    तीसरा टी-20: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम
    रोचक रहा तीसरा टी-20 मैच (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    तीसरा टी-20: भारत ने सुपर ओवर में श्रीलंका को हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम

    लेखन अंकित पसबोला
    Jul 30, 2024
    11:53 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका क्रिकेट टीम को सुपर ओवर के जरिए हरा दिया। इसके साथ ही भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम किया।

    पल्लेकेले में खेले गए मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 137 रन बनाए थे। जवाब में मेजबान टीम 137/8 का स्कोर ही बना सकी।

    इसके बाद मैच का परिणाम सुपर ओवर से निकला।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    ऐसे टाई रहा रोचक मुकाबला

    भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती 6 ओवर में 30 रन तक 4 विकेट गंवा दिए थे। इस बीच यशस्वी जायसवाल (10), संजू सैमसन (0), रिंकू सिंह (1) और सूर्यकुमार यादव (8) सस्ते में आउट हो गए।

    मुश्किल घड़ी में शुभमन गिल (39), रियान पराग (26) और वाशिंगटन सुंदर (25) ने उपयोगी पारियां खेली।

    जवाब में कुसल मेंडिस (43) और कुसल परेरा (46) ने अच्छी पारियां खेली। हालांकि, आखिर में श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई और मैच टाई हो गया।

    सुपर ओवर 

    भारत ने आसानी से जीता सुपर ओवर 

    सुपर ओवर में भारत से वाशिंगटन सुदंर गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने दूसरी गेंद पर परेरा और तीसरी गेंद पर असलंका के विकेट लिए। उन्होंने 1 रन वाइड के जरिए भी दिया। श्रीलंका ने सुपर ओवर में सिर्फ 2 रन बनाए।

    जवाब में सूर्यकुमार ने तीक्षणा की पहली ही गेंद पर चौका लगाकर भारत को जीत दिला दी।

    बता दें कि सूर्यकुमार के साथ गिल सुपर ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे।

    तीक्षणा 

    तीक्षणा ने लिए 3 विकेट 

    भारत की पारी के दूसरे ओवर में जायसवाल को आउट करके तीक्षणा ने अपने विकेटों का खाता खोला। उन्होंने अपने अगले ओवर में रिंकू को आउट किया।

    तीक्षणा ने अपना आखिरी विकेट सुंदर के रूप में लिया। उन्होंने अपने 4 ओवर में 27 रन दिए।

    उन्होंने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अब तक 52 मैचों में 6.84 की इकॉनमी रेट और 27.20 की औसत के साथ 49 विकेट लिए हैं।

    सैमसन

    लगातार दूसरी पारी में शून्य पर आउट हुए संजू सैमसन

    सैमसन इस सीरीज में लगातार दूसरे टी-20 मैच में शून्य पर आउट हुए। वह सीरीज के दूसरे टी-20 में बतौर सलामी बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।

    वह पिछले 5 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

    वह किसी एक साल में संयुक्त रूप से सर्वाधिक 3 बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय बने हैं। उन्होंने यूसुफ पठान (2009), रोहित शर्मा (2018 और 2022) और विराट कोहली (2024) की सूची में शामिल हुए।

    परेरा 

    अर्धशतक बनाने से चूके परेरा और मेंडिस

    श्रीलंका ने जब 58 के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया था, तब परेरा क्रीज पर आए।

    तब उन्होंने अपनी उम्दा फॉर्म जारी रखते हुए भारतीय गेंदबाजों की खूब पिटाई की। वह अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 15वां अर्धशतक लगाने से चूक गए। उन्होंने 34 गेंदों पर 46 रन की पारी खेली।

    उन्होंने कुसल मेंडिस के साथ मिलकर 52 रन की साझेदारी भी की। मेंडिस ने 41 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 43 रन बनाए।

    गेंदबाजी 

    ऐसी रही भारतीय गेंदबाजी 

    सुंदर ने अपने 4 ओवर में 23 रन देते हुए 2 विकेट लिए। उन्होंने वनिंदु हसरंगा और असलंका के रूप में अहम विकेट चटकाए।

    बिश्नोई ने आज महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 4 ओवर में 38 रन दिए। इस बीच उन्होंने 2 सफलताएं हासिल की।

    रिंकू ने सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लेते हुए मैच को रोचक कर दिया। उन्होंने अपने इकलौते ओवर में 3 रन दिए थे।

    सूर्यकुमार 

    सूर्यकुमार ने 20वें ओवर में किया गेंदबाजी में कमाल 

    श्रीलंका को आखिरी ओवर में जीत के लिए 6 रन की दरकार थी। भारत से कप्तान सूर्यकुमार गेंदबाजी के लिए आए।

    उन्होंने पहली गेंद पर कोई रन नहीं दिया और अगली 2 गेंद पर कामिंदु मेंडिस और तीक्षणा के विकेट ले लिए।

    20वें ओवर की चौथी गेंद पर असिथा फर्नांडो ने 1 रन ले लिया। आखिरी 2 गेंदों पर चामिंडू विक्रमसिंघे ने 2-2 रन दौड़कर मैच को टाई करा दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए 5,561 श्रद्धालुओं ने किया था आवेदन, सिर्फ 750 का हुआ चयन कैलाश मानसरोवर यात्रा
    टी-20 क्रिकेट: एक कैलेंडर वर्ष में इन बल्लेबाजों ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन  टी-20 क्रिकेट
    रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' की रिलीज तारीख का ऐलान, पहला पोस्टर आया सामने रितेश देशमुख
    शेयर बाजार में आज भी बढ़त, सेंसेक्स 410 अंक चढ़कर हुआ बंद  शेयर बाजार समाचार

    भारतीय क्रिकेट टीम

    हार्दिक पांड्या को क्यों धोना पड़ा कप्तानी से हाथ? आंकड़ों के साथ जानिए हार्दिक पांड्या
    शुभमन गिल बनाम अभिषेक शर्मा: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों का प्रदर्शन?  अभिषेक शर्मा
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय: श्रीलंका क्रिकेट टीम द्वारा भारत के खिलाफ बनाए गए सर्वोच्च स्कोर पर एक नजर श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट: श्रीलंका की सरजमीं पर कैसा रहा है विराट कोहली का प्रदर्शन?  श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स टी-20 विश्व कप 2024
    सनथ जयसूर्या को मिली बड़ी जिम्मेदारी, श्रीलंका क्रिकेट टीम के अंतरिम कोच बने  सनथ जयसूर्या
    श्रीलंका बनाम भारत: 26 जुलाई से शुरू होगी टी-20 सीरीज, कार्यक्रम की हुई घोषणा भारतीय क्रिकेट टीम
    वनिंदु हसरंगा ने कप्तानी छोड़ी, टी-20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका का खराब रहा था प्रदर्शन वनिंदु हसरंगा

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत या संजू सैमसन: श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज में कौन होगा पहली पसंद?  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    शुभमन गिल बनाम यशस्वी जायसवाल: टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है दोनों खिलाड़ियों का प्रदर्शन?  यशस्वी जायसवाल
    महिला एशिया कप: हरमनप्रीत कौर और ऋचा घोष ने UAE के खिलाफ जड़े अर्धशतक, जानिए आंकड़े  भारतीय महिला क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    टी-20 अंतरराष्ट्रीय में ये बल्लेबाज हुए हैं सर्वाधिक बार शून्य पर आउट टी-20 क्रिकेट
    श्रीलंका बनाम भारत, टी-20 सीरीज: पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में कैसा रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन? श्रीलंका क्रिकेट टीम
    इस खिलाड़ी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 साल की उम्र में की थी कप्तानी, जानिए आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: एजबेस्टन क्रिकेट स्टेडियम में इन गेंदबाजों ने लिए हैं सबसे ज्यादा विकेट  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025