LOADING...
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड: दुष्मंथा चमीरा ने तीसरे टी-20 में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े
दुष्मंथा चमीरा ने लिए 5 विकेट (तस्वीर: एक्स/@ICC)

श्रीलंका बनाम इंग्लैंड: दुष्मंथा चमीरा ने तीसरे टी-20 में लिए 5 विकेट, जानिए उनके आंकड़े

Feb 03, 2026
09:19 pm

क्या है खबर?

श्रीलंका क्रिकेट टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा ने इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में घातक गेंदबाजी करते हुए 24 रन देकर 5 विकेट लिए। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला 5 विकेट हॉल साबित हुआ। उनकी बेहतरीन गेंदबाजी के चलते इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। आइए चमीरा की गेंदबाजी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

आंकड़े 

बेहतरीन रही चमीरा की गेंदबाजी 

चमीरा ने अपने पहले ही ओवर में बेन डकेट (0) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने विल जैक्स (3) का विकेट चटकाया। इसके बाद चमीरा ने अपने तीसरे और इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर के दौरान लियाम डॉसन (14) और जेमी ओवरटन (2) के रूप में सफलताएं हासिल की। इस तेज गेंदबाज ने अपने और पारी के आखिरी ओवर में सैम कर्रन (58) को आउट किया।

आंकड़े 

चमीरा ने किया अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 

चमीरा ने श्रीलंका के लिए 71 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इसकी 71 पारियों में 24.69 की औसत से 83 विकेट लिए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 7.91 की रही है। उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया है। उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में खेला था। टी-20 क्रिकेट की बात करें तो इस खिलाड़ी ने 166 मुकाबले खेले हैं। इसकी 164 पारियों में लगभग 27 की औसत से 182 सफलताएं अपने नाम की हैं।

Advertisement

रिकॉर्ड 

चमीरा ने बनाया ये रिकॉर्ड 

चमीरा अब श्रीलंका की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी-20 मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि मलिंगा ने 2012 में पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मैच में 31 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे। चमीरा और मलिंगा के अलावा किसी अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।

Advertisement