इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 में श्रीलंका को हराते हुए सीरीज को क्लीन स्वीप किया
क्या है खबर?
इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने तीसरे टी-20 मैच मैच में श्रीलंका क्रिकेट टीम को 12 रन से हराते हुए 3 मैचों की सीरीज को क्लीन स्वीप किया। पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मैच में मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। जवाब में श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने निराश किया और टीम 116 रन पर ही सिमट गई। आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।
लेखा-जोखा
इस तरह से रोचक रहा मुकाबला
इंग्लैंड ने 34 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। इस बीच बेन डकेट (0), जैकब बेथेल (3), टॉम बेंटन (7) और कप्तान हैरी ब्रूक (4) दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके।
इसके बाद सैम कर्रन (58) ने अर्धशतक लगाते हुए टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया।
जवाब में श्रीलंका से पथुम निसांका (23) और कुसल मेंडिस (26) अच्छी शुरुआत के बावजूद बड़ी पारी नहीं खेल सके। इसके बाद श्रीलंका ने निरंतर विकेट गंवाए।
चमीरा
चमीरा ने पहली बार टी-20 में 5 विकेट लिए
चमीरा ने अपने पहले ही ओवर में बेन डकेट (0) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला। अपने दूसरे ओवर में उन्होंने विल जैक्स (3) का विकेट चटकाया।
उन्होंने अपने तीसरे और इंग्लैंड की पारी के 18वें ओवर के दौरान लियाम डॉसन (14) और जेमी ओवरटन (2) के रूप में सफलताएं हासिल की।
इस तेज गेंदबाज ने अपने और पारी के आखिरी ओवर में सैम कर्रन (58) को आउट किया।
उन्होंने अपने 4 ओवर में 24 रन दिए।
रिकॉर्ड
चमीरा ने बनाया ये रिकॉर्ड
चमीरा अब श्रीलंका की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ किसी टी-20 मैच की एक पारी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बने।
उन्होंने इस मामले में लसिथ मलिंगा का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। बता दें कि मलिंगा ने 2012 में पल्लेकेले स्टेडियम में हुए मैच में 31 रन देते हुए 5 विकेट लिए थे।
चमीरा और मलिंगा के अलावा किसी अन्य श्रीलंकाई गेंदबाज ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 विकेट हॉल नहीं लिया है।
कर्रन
कर्रन ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया
इंग्लैंड के शुरुआती 4 विकेटों के पतन के बाद कर्रन क्रीज पर बल्लेबाजी के लिए आए।
इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का दूसरा अर्धशतक लगाया।
वह 48 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हुए। अपनी अर्धशतकीय पारी में उन्होंने 6 चौके और एक छक्का लगाया।
उनके अब 41 पारियों में 19.59 की औसत और 130.61 की स्ट्राइक रेट के साथ 529 रन हो गए हैं।
गेंदबाजी
जैकब बेथेल ने लिए 4 विकेट
इंग्लैंड की इस जीत में जैकब बेथेल की अहम भूमिका रही। इस स्पिनर ने 3.3 ओवर में 11 रन देते हुए 4 सफलताएं हासिल की।
विल जैक्स ने अपने 4 ओवर के कोटे में 3.50 की इकॉनमी रेट के साथ 14 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किए।
अनुभवी लेग स्पिनर आदिल राशिद ने 25 रन देते हुए 1 विकेट लिया।
ल्यूक वुड और लियाम डॉसन ने भी 1-1 विकेट चटकाए।