NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 28वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 28वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान: कुसल मेंडिस ने जमाया वनडे करियर का 28वां अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 11, 2024
    07:37 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान कुसल मेंडिस ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (61) जड़ा।

    मेंडिस ने अफगानी गेंदबाजों का मजूबती से सामना करते हुए तूफानी बल्लेबाजी की।

    यह उनके वनडे क्रिकेट करियर का 28वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 55 गेंदों में पूरा किया। अफगानिस्तान के खिलाफ यह उनका चौथा वनडे अर्धशतक है।

    आइए मेंडिस की पारी और उनके आंकड़ों के बारे में जानते हैं।

    बल्लेबाजी

    ऐसी रही मेंडिस की पारी और साझेदारी

    टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका टीम को 19 रन के कुल स्कोर पर पथुम निसांका (18) के रूप में पहला झटका लग गया था।

    इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे मेंडिस ने अफगानी गेंदबाजों पर हमला करते हुए तेजी से रना बनाना शुरू किया।

    वह 93.85 की स्ट्राइक रेट से 65 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाकर आउट हुए।

    उन्होंने सदीरा समरविक्रमा (52) के साथ तीसरे विकेट के लिए 103 रन जोड़े।

    प्रदर्शन

    अफगानिस्तान के खिलाफ कैसा है मेंडिस का प्रदर्शन?

    मेंडिस का अफगानिस्तान के खिलाफ भी वनडे में शानदार प्रदर्शन रहा है।

    इस टीम के खिलाफ उन्होंने अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसकी 12 पारियों में 38 की औसत और 91.12 की स्ट्राइक रेट से 380 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    इस टीम के खिलाफ वह 4 अर्धशतक जड़ चुके हैं और नाबाद 92 रन उनका सर्वोच्च स्कोर रहा है। वह 2 बार नाबाद भी रहे हैं। विकेट के पीछे उन्होंने 13 शिकार भी किए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है मेंडिस का वनडे करियर?

    28 साल के बल्लेबाज मेंडिस ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का आगाज साल 2016 में आयरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ किया था।

    उन्होंने अब तक 126 मैचों की 123 पारियों में 32.87 की औसत और 86.63 की स्ट्राइक रेट से 3,715 रन बनाए हैं।

    इस प्रारूप में 119 के उच्चतम स्कोर के साथ उनके नाम 28 अर्धशतक के अलावा 3 शतक भी दर्ज हैं। वह लंबे-लंबे शॉट लगाने के लिए जाने जाते हैं।

    लेखा-जोखा

    श्रीलंका ने बनाया बड़ा स्कोर

    श्रीलंका की ओर से मेंडिस के अलावा सदीरा समविक्रमा (52), चरिथ असलंका (97*) और जेनिथ लियानाज (50) ने अर्धशतक लगाए।

    अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरजई सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 56 रन देते हुए 3 विकेट चटकाए।

    अपना 24वां वनडे खेल रहे उमरजई का यह वनडे करियर में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन बन गया है।

    उनके अलावा फजलहक फारूकी, नूर अहमद और कैस अहमद के खाते में सिर्फ 1-1 विकेट आए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    क्रिकेट समाचार
    वनडे क्रिकेट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, फाइनल: विराट कोहली सर्वाधिक चौके जड़ने वाले बल्लेबाज बने, शिखर धवन को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने फाइनल में लिए 3-3 विकेट, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025 में शानदार रहा विराट कोहली का प्रदर्शन, ये रिकॉर्ड्स भी किए अपने नाम  विराट कोहली
    भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून तक स्थगित शुभांशु शुक्ला

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: बारिश से धुला पहला वनडे मैच, 8 जनवरी को होगा दूसरा मुकाबला जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: क्रेग इरविन ने जमाया अर्धशतक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 6,000 रन भी पूरे जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    भारत बनाम अफगानिस्तान, दूसरा टी-20: अर्शदीप सिंह ने चटकाए 3 विकेट, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: गुलबदीन नायब ने खेली अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत ने दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अफगानिस्तान को हराकर अपने नाम की सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम अफगानिस्तान: यशस्वी जायसवाल ने लगाया अपना चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    WTC अंक तालिका: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत से शीर्ष पर पहुंचा न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया को पछाड़ा  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    टी-20 सीरीज: आंद्रे रसेल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    ऋषभ पंत IPL 2024 का पूरा सीजन खेलने के लिए हैं आश्वस्त- रिकी पोंटिंग इंडियन प्रीमियर लीग
    जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, तीनों प्रारूप में नंबर-1 गेंदबाज बनने वाले पहले खिलाड़ी बने   जसप्रीत बुमराह

    वनडे क्रिकेट

    श्रीलंका के जेनिथ लियानाज ने अपना पहला वनडे अर्धशतक लगाया, खेली 95 रन की अहम पारी श्रीलंका क्रिकेट टीम
    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम घोषित, स्टीव स्मिथ करेंगे कप्तानी स्टीव स्मिथ
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: तीसरे वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की टीम का ऐलान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025