NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज 
    अगली खबर
    टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज 
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेगा श्रीलंका (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    टी-20 विश्व कप में श्रीलंका की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज 

    लेखन अंकित पसबोला
    Jun 02, 2024
    04:49 pm

    क्या है खबर?

    टी-20 विश्व कप 2024 में श्रीलंका क्रिकेट टीम अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ करेगी।

    श्रीलंकाई टीम ने अब तक एक विश्व कप जीता है। उसने साल 2014 में भारतीय क्रिकेट टीम को हराकर यह ट्रॉफी अपने नाम की थी।

    अब वानिंदू हसरंगा की कप्तानी में टीम अपना दूसरा खिताब जीतना चाहेगी।

    इस बीच श्रीलंका की ओर से सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

    #4 

    महेला जयवर्धने (89 रन बनाम इंग्लैंड)

    पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने 2014 के टी-20 विश्व कप मैच में इंग्लैंड के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।

    चटगांव में खेले गए मैच में कुसल परेरा के जल्दी आउट होने के बाद जयवर्धने तीसरे नंबर पर आए। शुरुआत में उन्होंने कुछ संभलकर बल्लेबाजी की।

    क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने 51 गेंदों पर 89 रन बनाए। उनकी पारी की मदद से श्रीलंका ने 189/4 का स्कोर बनाया। हालांकि, आखिरकार श्रीलंका को इस मैच में हार मिली थी।

    #3 

    तिलकरत्ने दिलशान (96* रन बनाम वेस्टइंडीज)

    तिलकरत्ने दिलशान ने टी-20 विश्व कप 2009 के सेमीफाइनल में जोरदार पारी खेली थी।

    वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉक-आउट मुकाबले में उन्होंने पारी की शुरुआत करते हुए 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 57 गेंदों पर नाबाद 96* रन बनाए थे।

    ओवल के मैदान में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिलशान की पारी की मदद से 158/5 का स्कोर बनाया और 57 रनों से जीत दर्ज की थी।

    #2 

    महेला जयवर्धने (98* रन बनाम वेस्टइंडीज)

    जयवर्धने ने ब्रिजटाउन में 2010 के टी-20 विश्व कप मैच में मेजबान वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रीलंका की 57 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई थी।

    वह 56 गेंदों पर 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 98 रन बनाकर नाबाद रहे थे। कुमार संगाकारा (68) के साथ मिलकर उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 166 रन जोड़े और श्रीलंका को 195/3 तक पहुंचाया था।

    जवाब में कैरेबियाई टीम 138/8 का स्कोर ही बना सकी थी।

    #1 

    महेला जयवर्धने (100 रन बनाम जिम्बाब्वे)

    टी-20 विश्व कप में श्रीलंका से सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड भी जयवर्धने के नाम पर दर्ज है।

    उन्होंने 2010 के संस्करण में जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। प्रोविडेंस में श्रीलंका के शीर्ष-6 बल्लेबाजों में से 4 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे।

    ऐसे में जयवर्धने ने 64 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के की मदद से 100 रन बनाए थे। उस मैच को डक वर्थ लुईस की बदौलत श्रीलंका ने जीता था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 क्रिकेट
    टी-20 विश्व कप
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    WWDC 2025: ऐपल ने iOS समेत सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के नामों में किया बड़ा बदलाव ऐपल
    WWDC 2025: ऐपल ने लॉन्च किया iOS 26, यहां जानिए सभी फीचर्स ऐपल
    महेंद्र सिंह धोनी को मिला ICC का बड़ा सम्मान, हॉल ऑफ फेम में हुए शामिल महेंद्र सिंह धोनी
    भारत और अमेरिका के बीच 'मिनी ट्रेड डील' तय समय सीमा तक क्यों नहीं हो पाएगी?  अमेरिका

    टी-20 विश्व कप 2024

    मिचेल स्टार्क का टी-20 विश्व कप के प्रत्येक संस्करण में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  मिचेल स्टार्क
    टी-20 विश्व कप में इन टीमों ने बनाए हैं सर्वाधिक 200+ स्कोर टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ इन टीमों ने बनाए हैं सबसे कम स्कोर  टी-20 विश्व कप
    टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान डेविड वार्नर बना सकते है ये रिकॉर्ड्स डेविड वार्नर

    टी-20 क्रिकेट

    IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए इस संस्करण क्या अच्छा और बुरा रहा?  कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL 2024: विराट कोहली ने जमाया 'ऑरेंज कैप' पर कब्जा, यह रिकॉर्ड भी किया अपने नाम  विराट कोहली
    IPL 2024: चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2024
    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 विश्व कप

    टी-20 विश्व कप में ये हैं सर्वाधिक रन बनाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप: वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले शीर्ष गेंदबाज  वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    टी-20 विश्व कप में शाकिब अल हसन के नाम दर्ज हैं ये अहम रिकॉर्ड्स शाकिब अल हसन
    टी-20 विश्व कप 2024 के लिए भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य सभी अहम जानकारी  टी-20 विश्व कप 2024

    क्रिकेट समाचार

    सुनील नरेन ने IPL 2024 में अपने नाम किए कई रिकॉर्ड्स, आंकड़ों से जानिए  सुनील नरेन
    IPL के फाइनल मैचों में ये हैं पावरप्ले ओवर्स के सर्वोच्च स्कोर इंडियन प्रीमियर लीग
    न्यूजबाइट्स ने चुनी IPL 2024 की सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग इलेवन, जानिए किन खिलाड़ियों को मिली जगह  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ये रहे सीजन के असफल गेंदबाज, प्रदर्शन से टीम को किया निराश  इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025