NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर 
    अगली खबर
    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर 
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम टी-20 विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई है (तस्वीर: ट्विटर/@T20WorldCup)

    महिला टी-20 विश्व कप 2024: श्रीलंका और आयरलैंड नहीं कर पाए क्वालीफाई, अब खेलना होगा क्वालीफायर 

    लेखन आदर्श कुमार
    Feb 28, 2023
    05:09 pm

    क्या है खबर?

    महिला टी-20 विश्व कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम, इंग्लैंड, भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज पहले ही क्वालीफाई कर चुकी हैं।

    बांग्लादेश क्रिकेट टीम विश्व कप की मेजबानी करेगा। ऐसे में उसका खेलना तय है। 27 फरवरी तक पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम रैकिंग में 7वें स्थान पर थी। ऐसे में उन्होंने भी सीधे क्वालीफाई कर लिया है।

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम और आयरलैंड ने 2024 विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं।

    क्वालीफायर

    दोनों टीमों को खेलना पड़ेगा क्वालीफायर

    श्रीलंका और आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम को अब इस साल के अंत में होने वाले क्वालीफायर टूर्नामेंट में भाग लेना होगा। इस टूर्नामेंट में से 2 शीर्ष टीमें विश्व कप 2024 के लिए क्वालीफाई कर पाएंगी।

    हाल ही में खत्म हुए 2023 टी-20 विश्व कप को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने नाम किया था।

    उन्होंने छठी बार ये खिताब अपने नाम किया था। वह लगातार तीसरी बार टी-20 विश्व कप जीतने में सफल हुई थी।

    प्रदर्शन

    श्रीलंका और आयरलैंड का महिला विश्व कप 2023 में प्रदर्शन 

    श्रीलंका ने महिला टी-20 विश्व कप 2023 में 2 मुकाबले जीते, जिसमें मेजबान दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने उलटफेर किया। वह ग्रुप 1 में 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही।

    दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के भी इतने ही अंक थे, लेकिन श्रीलंका का नेट रन रेट कम था। आयरलैंड चारों मुकाबले हार गई।

    पिछले साल टीम ने क्वालीफायर टूर्नामेंट खेला था। वहां उन्होंने जिम्बाब्वे को 4 रन से हराकर 2023 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया था।

    विश्व कप

    आखिरी बार ले रही 10 टीमें हिस्सा 

    टी-20 2024 विश्व कप आखिरी टूर्नामेंट होगा जहां 10 टीमें शामिल होंगी। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पहले ही कह दिया है कि 2026, 2028 और 2030 के संस्करणों में 12 टीमें हिस्सा लेंगी।

    एक नई ICC महिला टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी 2027 में शुरू होगी और इसमें छह टीमें भाग लेंगी। पहला टूर्नामेंट श्रीलंका में खेला जाएगा।

    इसके लिए पहले श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करना होगा।

    भारतीय टीम

    सेमीफाइनल में हारकर बाहर हुई थी भारतीय टीम 

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम अभी तक एक भी ICC ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी में टीम सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से हार गई और विश्व कप से बाहर हो गई।

    पिछले टी-20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराया था।

    ऐसे में टीम को उम्मीद होगी कि बांग्लादेश में होने वाले 2024 महिला टी-20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करे और पहली बार विश्व चैंपियन बने।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    महिला क्रिकेट विश्व कप
    महिला क्रिकेट
    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम
    आयरलैंड क्रिकेट टीम

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    महिला क्रिकेट विश्व कप

    सिर में चोट लगने के बावजूद विश्व कप में हिस्सा ले सकेंगी स्मृति मंधाना भारतीय महिला क्रिकेट टीम
    महिला विश्व कप 2022: भारतीय टीम, शेड्यूल और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी क्रिकेट समाचार
    महिला क्रिकेट विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, बने ये बड़े रिकॉर्ड्स मिताली राज
    महिला क्रिकेट विश्व कप: न्यूजीलैंड ने भारत को हराया, मैच में बने ये रिकार्ड्स क्रिकेट समाचार

    महिला क्रिकेट

    WPL: अंडर-19 विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने वाली श्वेता सहरावत को यूपी वॉरियर्स ने खरीदा विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग 2023: नीलामी में बिकी सबसे महंगी खिलाड़ियों के बारे में जानिए  विमेंस प्रीमियर लीग
    विमेंस प्रीमियर लीग: नीलामी में यें भारतीय खिलाड़ी बिकीं सबसे महंगी विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: जानिए नीलामी के बाद कैसी है DC की पूरी टीम  विमेंस प्रीमियर लीग

    श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम

    महिला टी-20 विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम

    आयरलैंड क्रिकेट टीम

    आयरलैंड के दिग्गज ऑलराउंडर केविन ओ ब्रायन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया क्रिकेट समाचार
    पांचवे टी-20 में आयरलैंड ने अफगानिस्तान को हराकर पहली बार जीती सीरीज, बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: जिम्बाब्वे बनाम आयरलैंड मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े क्रिकेट समाचार
    टी-20 विश्व कप: जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025