NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / SRH बनाम RR: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    SRH बनाम RR: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
    रियान पराग ने जड़ा इस संस्करण का चौथा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    SRH बनाम RR: रियान पराग ने जड़ा IPL 2024 में अपना चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    May 02, 2024
    11:20 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 50वें मुकाबले में गुरुवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) के बल्लेबाज रियान पराग ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (77) खेली।

    यह उनके IPL करियर का छठा और इस संस्करण का चौथा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 31 गेंदों में पूरा किया। वह इस सीजन कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं।

    ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही पराग की पारी और साझेदारी?

    RR ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 1 रन के स्कोर पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे, तब पराग क्रीज पर आए।

    उन्होंने यशस्वी जायसवाल (67) के साथ 78 गेंदों पर 134 रन की साझेदारी कर टीम का संघर्ष जारी रखा।

    इस दौरान उम्दा लय में नजर आ रहे 22 वर्षीय पराग ने 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

    वह 49 गेंदों पर 77 रन की पारी खेलकर आउट हुए, जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

    उपलब्धि

    पराग ने IPL में पूरे किए 1,000 रन

    अपनी इस पारी के साथ ही पराग के नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज हो गई है। पारी का 68वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 1,000 रन पूरे हो गए।

    वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले 92वें बल्लेबाज बने हैं। इसी तरह पारी का दूसरा छक्का लगाते ही उनके IPL करियर में 50 छक्के भी पूरे हो गए।

    वह इस संस्करण में 409 रन के साथ सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में चौथे पायदान पर हैं।

    उपलब्धि

    IPL 2024 में 400 रन पूरे करने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी

    पराग इस सीजन में 400 से अधिक रन बनाने वाले पहले अनकैप्ड खिलाड़ी बने हैं।

    उन्होंने IPL 2024 में 10 मैचों की 9 पारियों में 58.42 की औसत और 159.14 की स्ट्राइक रेट से 409 रन बना लिए हैं।

    इस बीच उन्होंने 84* रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 4 अर्धशतक भी लगाए हैं।

    वह फिलहाल RR की ओर से इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं।

    करियर

    कैसा रहा है पराग का IPL करियर?

    पराग ने साल 2019 को चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था।

    वह इस लीग में 64 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 53 पारियों में 22.93 की औसत और 136.17 की स्ट्राइक रेट से 1,009 रन बना लिए हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84* रन रहा है। पराग ने यह पारी इसी संस्करण में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ हुए मुकाबले में खेली थी। वह 74 चौके और 52 छक्के जड़ चुके हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    रियान पराग
    सनराइजर्स हैदराबाद

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, पहली बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: RCB ने GT को हराते हुए दर्ज की अपनी तीसरी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2024
    IPL 2024: विल जैक्स ने RCB के लिए जड़ा दूसरा सबसे तेज शतक, बनाए ये रिकॉर्ड्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    GT बनाम RCB: विराट कोहली ने जड़ा IPL 2024 में अपना तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL देखते-देखते लग गई भूख? घर पर बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी  रेसिपी

    राजस्थान रॉयल्स

    IPL में PBKS और RR का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: PBKS बनाम RR मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम के आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: RR ने रोमांचक मुकाबले में PBKS को हराया, दर्ज की अपनी 5वीं जीत इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: KKR बनाम RR मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग

    रियान पराग

    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग ने की धुंआधार बल्लेबाजी, केवल 19 गेंदों में लगा दिया अर्धशतक रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी 2022-23: मनीष पांडे ने जड़ा दोहरा शतक, राजस्थान ने दर्ज की बड़ी जीत रणजी ट्रॉफी
    रणजी ट्रॉफी: रियान पराग के दमदार ऑलराउंडर प्रदर्शन से असम ने हैदराबाद को हराया क्रिकेट समाचार
    रणजी ट्रॉफी: अजीत राम ने लिए कुल 9 विकेट, तमिलनाडु ने असम को पारी से हराया तमिलनाडु क्रिकेट टीम

    सनराइजर्स हैदराबाद

    IPL 2024: SRH ने RCB को हराते हुए दर्ज की चौथी जीत, ये बने रिकॉर्ड्स  इंडियन प्रीमियर लीग
    SRH बनाम RCB: दिनेश कार्तिक ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में DC और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ो से जानिए दिल्ली कैपिटल्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025