IPL 2024: SRH ने MI को 31 रन से हराया, मैच में बने ये बड़े रिकॉर्ड्स
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रन से हरा दिया।
यह इस सीजन MI की लगातार दूसरी हार है। SRH ने इस सीजन 1 मुकाबले में जीत दर्ज की है और उन्हें 1 मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH ने 3 विकेट खोकर 277 रन बनाए थे। जवाब में MI 246/5 रन ही बना पाई।
लेखा-जोखा
मैच का लेखा-जोखा
मैच में MI ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63), एडेन मार्करम (42) और हेनरिक क्लासेन ने (80) की शानदार पारियों के दम पर SRH ने 20 ओवर में 277 रन बना दिए।
यह IPL के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।
जवाब में MI ने भी कमाल का प्रदर्शन किया और 5 विकेट खोकर 246 रन बनाए। तिलक वर्मा (64) ने सबसे बड़ी पारी खेली।
अर्धशतक
अभिषेक ने SRH के लिए बनाया सबसे तेज अर्धशतक
अभिषेक MI के खिलाफ आतिशी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक (63) जड़ा। यह उनके IPL करियर का 5वां और इस सीजन का पहला अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने महज 16 गेंदों में पूरा कर लिया।
वह SRH के लिए IPL के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
वह पारी में 273.91 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 23 गेंद में 63 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 3 चौके और 7 बेहतरीन छक्के जड़े।
पारी
हेड ने जड़ा SRH के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक
हेड ने सिर्फ 18 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने मैच में 24 गेंद का सामना करते हुए 62 रन बनाए।
उनके बल्ले से 9 चौके और 3 शानदार छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 258.33 की रही।
इस खिलाड़ी ने मयंक अग्रवाल के साथ 25 गेंद में 45 रन और अभिषेक के साथ सिर्फ 23 गेंद में 68 रन की साझेदारी निभाई।
यह उनके IPL करियर का दूसरा अर्धशतक रहा।
प्रदर्शन
क्लासेन ने खेली धमाकेदार पारी
क्लासेन ने मैच में अपने IPL करियर का चौथा अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 34 गेंद में 4 चौके और 7 छक्के की मदद से 80 रन बनाए। उनकी स्ट्राइक रेट 235.29 की रही।
उन्होंने अब तक IPL में 21 मैच खेले हैं। इस दौरान 43.80 की औसत और 176.14 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 657 रन बनाए हैं।
उनके बल्ले से 1 शतक भी निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 104 रन रहा है।
छक्के
एक मैच में लगे सबसे ज्यादा छक्के
इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। मैच में 33 से ज्यादा छक्के लगे।
यह IPL के इतिहास में 1 मैच के दौरान लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। इससे पहले साल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 33 छक्के जड़े थे। RCB यह कारनामा 2 बार कर चुकी है।
राजस्थान रॉयल्स (RR) भी साल 2020 में CSK के खिलाफ 33 छक्के लगाए थे।
स्कोर
पहले 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर
मैच में SRH ने पहले 10 ओवर में 148 रन बना दिए। यह IPL के इतिहास में पहले 10 ओवर के दौरान बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है।
SRH ने पंजाब किंग्स (PBKS) का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने साल 2014 में SRH के खिलाफ ही 131 रन बनाए थे।
तीसरे स्थान पर MI है। उन्होंने भी SRH के खिलाफ साल 2021 में पहले 10 ओवर में 131 रन बना दिए थे।
स्कोर
टी-20 क्रिकेट इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर
SRH ने टी-20 क्रिकेट के इतिहास का चौथा सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया। उनसे आगे सिर्फ चेक रिपब्लिक, अफगानिस्तान और नेपाल है।
रिपब्लिक ने तुर्की के खिलाफ साल 2019 में 278 रन बनाए थे। अफगानिस्तान ने आयरलैंड के खिलाफ साल 2019 में 3 विकेट खोकर 278 रन बनाए थे।
नेपाल टी-20 क्रिकेट के इतिहास की एकमात्र टीम है, जिन्होंने 300 से ज्यादा रन (314) बनाए हैं। उन्होंने मंगोलिया के खिलाफ साल 2023 में यह कारनामा किया था।
पारी
तिलक की पारी नहीं दिला पाई MI को जीत
तिलक ने मैच में 34 गेंद का सामना किया और 64 रन बनाए। उनके बल्ले से 2 चौके और 6 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 188.24 की रही। यह उनका IPL करियर का चौथा अर्धशतक रहा।
उन्होंने अब तक 27 मैच खेले हैं। इस दौरान 39.48 की औसत और 146.73 की स्ट्राइक रेट से 829 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।
इस सीजन यह खिलाड़ी 167.92 की स्ट्राइक रेट से रन बना रहा है।
लीग
टी-20 लीग का सबसे बड़ा स्कोर
यह टी-20 के किसी भी लीग का सबसे बड़ा स्कोर भी है। SRH ने मेलबर्न स्टार्स का रिकॉर्ड तोड़ा है। बिग बैश लीग (BBL) में उन्होंने 273/2 का स्कोर बनाया था।
MI के खिलाफ भी यह किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले RCB ने इस टीम के खिलाफ 235 रन बनाए थे। गुजरात टाइटंस (GT) तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने MI के खिलाफ साल 2023 में 233 रन बना दिए थे।
इतिहास
टी-20 क्रिकेट के इतिहास में एक मैच में सबसे ज्यादा रन
दोनों टीमों ने मिलकर इस मुकाबले में 523 रन बनाए। यह टी-20 क्रिकेट के इतिहास में दोनों पारियों को मिलाकर अब तक बने सबसे ज्यादा रन है।
पिछला रिकॉर्ड 517 रन का था। दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने मिलकर ये रन बनाए थे।
इससे पहले पाकिस्तान सुपर लीग (PSL)में क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ 515 रन बनाए थे। साल 2023 में ही सरे ने मिडिलसेक्स के खिलाफ 506 रन बनाए थे।
MI
MI के नाम जुड़े ये रिकॉर्ड्स
MI ने IPL के इतिहास में दूसरी पारी में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। टीम ने RR (226/6) का रिकॉर्ड तोड़ा है। यह MI का IPL इतिहास में सबसे बड़ा स्कोर भी है।
हार्दिक पांड्या ने MI के लिए 1,500 रन और 100 छक्के भी पूरे किए। रोहित शर्मा MI के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने 200 मैच खेले हैं।
क्वेना मफाका ने 66 रन दिए। वह IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले विदेशी गेंदबाज बने हैं।