Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: रिंकू सिंह ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े
रिंकू सिंह ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: रिंकू सिंह ने लगाया टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Dec 13, 2023
12:31 am

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आक्रामक पारी खेली। सेंट जॉर्ज पार्क में उन्होंने 174.36 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर नाबाद 68 रन जड़ दिए। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के भी लगे। यह रिंकू के टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक और सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले उनका सर्वाधिक स्कोर 46 रन था।

प्रदर्शन

ऐसा रहा मुकाबले का हाल

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का खाता तक नहीं खेला। इसके बाद तिलक वर्मा (29) और कप्तान सूर्यकुमार यादव (56) ने पारी को संभाला। भारत ने 19.3 ओवर में 180 रन बनाए थे, बारिश के चलते दक्षिण अफ्रीका को 15 ओवर में 152 का लक्ष्य दिया गया। अफ्रीका ने यह लक्ष्य 13.5 ओवर में ही हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत अपने नाम की।

प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिंकू का प्रदर्शन

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिंकू के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 11 मैच में 82.67 की औसत और 183.70 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 1 अर्धशतक लगाया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रिंकू 26 चौके और 13 छक्के जड़े हैं। रिंकू ने IPL के 31 मैच की 29 पारियों में 36.25 की औसत और 142 की स्ट्राइक रेट से 725 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 4 चौके भी लगाए हैं।