Page Loader
दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: रिंकू सिंह के छक्के से स्टेडियम का कांच टूटा, देखिए वीडियो
रिंकू सिंह जड़े शानदार छक्के (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: रिंकू सिंह के छक्के से स्टेडियम का कांच टूटा, देखिए वीडियो

Dec 12, 2023
11:06 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में मंगलवार को भारतीय क्रिकेट टीम के नए फिनिशर रिंकू सिंह ने तूफानी बल्लेबाजी की। उन्होंने इस मुकाबले में अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला अर्धशतक लगाया। बारिश से बाधित इस मैच में रिंकू ने 174.36 की स्ट्राइक रेट से 39 गेंदों पर 68* रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के लगाए। रिंकू के एक छक्के से सेंट जॉर्ज पार्क को थोड़ा नुकसान हुआ।

नुकसान

मीडिया बॉक्स का कांच टूटा

भारतीय पारी का 19वां ओवर करने आए एडेन मार्कराम की आखिरी 2 गेंदों पर रिंकू ने 2 छक्के लगाए। ओवर की छठी गेंद बल्ले के बीचों बीच लगी और गेंदबाज के सिर के ऊपर से सीधे मीडिया बॉक्स से जाकर टकराई। इससे मीडिया बॉक्स का कांच टूट गया। रिंकू के छक्के की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें, उन्होंने 11 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 82.67 की औसत और 183.70 की स्ट्राइक रेट से 248* रन बनाए हैं।

ट्विटर पोस्ट

रिंकू सिंह ने लगाए 2 छक्के

ट्विटर पोस्ट

मीडिया बॉक्स का कांच टूटा