NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स
    अगली खबर
    भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स
    भारतीय टीम ने जीती सीरीज (तस्वीर: एक्स/@BCCI)

    भारत ने चौथे टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 3-1 से जीती सीरीज, ये बने रिकॉर्ड्स

    लेखन अंकित पसबोला
    Nov 16, 2024
    12:29 am

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम ने चौथे और आखिरी टी-20 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम को 135 रन से हराकर सीरीज में 3-1 से कब्जा जमाया।

    जोहानसबर्ग में खेले गए मैच में भारत ने तिलक वर्मा (120*) और संजू सैमसन (109*) के शतकों की मदद से 283/1 का स्कोर बनाया।

    जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रोटियाज टीम 148 रन पर ही सिमट गई।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डालते हैं।

    लेखा-जोखा 

    भारतीय टीम ने दर्ज की जोरदार जीत

    पहले खेलते हुए भारत से अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों में 36 रन की पारी खेली। दूसरे छोर से सैमसन का अच्छा साथ मिला और मेहमान टीम ने पावरप्ले के बाद 73/1 का स्कोर बनाया।

    इसके बाद सैमसन और तिलक ने शतक बनाए और भारत ने विशाल स्कोर बनाया।

    जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 रन तक अपने 4 विकेट खो दिए। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स (43) और डेविड मिलर (36) ने संघर्ष किया, जो जीत के लिए नाकाफी रहा।

    सैमसन 

    सैमसन ने लगाया शतक 

    सैमसन ने पारी का दूसरा ओवर करने आए गेराल्ड कोएट्जी के खिलाफ एक चौका और एक छक्का लगाकर अच्छी लय के संकेत दिए।

    उन्होंने ताबतोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करना जारी रखा और 28 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने स्टब्स के ओवर में 2 छक्के और 2 चौके भी लगाए।

    उम्दा लय में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी पारी को शतक में तब्दील किया। सैमसन 56 गेंदों पर 109 रन बनाकर नाबाद रहे।

    तिलक 

    लगातार 2 पारियों में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बने तिलक  

    नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए तिलक ने 47 गेंदों में 120 रन की नाबाद पारी खेली।

    इस बीच उन्होंने 9 चौके और 10 छक्के भी लगाए। तिलक लगातार 2 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले भारत के दूसरे और विश्व के कुल पांचवें बल्लेबाज बने हैं।

    उनसे पहले फ्रांस के गुस्ताव मैकेन, दक्षिण अफ्रीका के रिले रोसौव, इंग्लैंड के फिल साल्ट और भारत के सैमसन ऐसा कर चुके हैं।

    जानकारी

    एक साल में 3 शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने सैमसन 

    एक साल में 3 शतक लगाने वाले सैमसन विश्व के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इसी सीरीज में डरबन में 107 रन बनाए थे। इससे ठीक पहले बांग्लादेश के खिलाफ हैदराबाद में उन्होंने 111 रन की पारी खेली थी।

    साझेदारी

    सैमसन और तिलक ने भारत की ओर से की रिकॉर्ड साझेदारी

    तिलक और सैमसन ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 210 रन की अटूट साझेदारी की। यह भारत के लिए इस प्रारूप में पहली 200 रन की साझेदारी (किसी भी विकेट के लिए) है।

    यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भी विकेट के लिए छठी सबसे बड़ी साझेदारी है।

    भारतीय बल्लेबाजों में इससे पहले सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड रोहित शर्मा और रिंकू सिंह के नाम (190* रन, बनाम अफगानिस्तान, 2024) पर दर्ज था।

    गेंदबाजी

    ऐसी रही भारत की गेंदबाजी 

    अर्शदीप सिंह ने नई गेंद से घातक गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम की खराब शुरुआत कर दी। उन्होंने अपने 3 ओवर में 20 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन और एडेन मार्करम के विकेट लिए।

    अक्षर पटेल ने 6 रन देते हुए 2 सफलताएं हासिल की। वरुण चक्रवर्ती के खाते में भी 2 विकेट आए।

    रमनदीप सिंह ने 1 विकेट हासिल किया।

    रिकॉर्ड्स 

    मैच में बने ये अन्य रिकॉर्ड्स 

    भारत ने जोहानसबर्ग में 23 छक्के लगाए। यह 2 पूर्ण सदस्य टीमों के बीच हुए टी-20 पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का नया रिकॉर्ड है।

    इससे पहले सर्वाधिक 22 छक्के भारत ने (2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ) और 22 छक्के वेस्टइंडीज ने (2023 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ) लगाए थे।

    भारतीय टीम ने विदेशों पर अपना सर्वोच्च स्कोर (283/1) दर्ज किया। इससे पहले विदेशों में भारत का सर्वोच्च स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ (244/4, 2016) आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    हरियाणा के नूंह से एक और पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार, चैट से हुआ खुलासा हरियाणा
    IRCTC ने लॉन्च किया स्वारेल ऐप, जानिए क्या है खास  IRCTC
    कान्स 2025: दूसरी बार रेड कार्पेट पर दिखीं उर्वशी रौतेला, सामने आईं तस्वीरें उर्वशी रौतेला
    अनिल कपूर ने शादी की सालगिरह पर पत्नी सुनीता का जताया आभार, साझा कीं अनदेखी तस्वीरें अनिल कपूर

    भारतीय क्रिकेट टीम

    बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी: ऑस्ट्रेलिया की टीम में चुने गए नाथन मैकस्वीनी कौन हैं? जानिए उनका सफर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
    विराट कोहली बनाम स्टीव स्मिथ: टेस्ट में किस बल्लेबाज का रहा है बेहतर प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    टेस्ट क्रिकेट: ऋषभ पंत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  ऋषभ पंत
    टेस्ट क्रिकेट: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद चौथे स्थान पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका, जानिए तालिका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप
    टेस्ट क्रिकेट: एक ही दिन में इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने ली थी 2 हैट्रिक टेस्ट क्रिकेट
    भारतीय टीम में पहली बार चुने गए रमनदीप सिंह कौन हैं? जानिए उनका सफर और आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश बनाम दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी ने जड़ा अपना पहला टेस्ट शतक, जानिए आंकड़े  टेस्ट क्रिकेट

    टी-20 क्रिकेट

    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: टी-20 क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    टी-20 क्रिकेट: भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  सूर्यकुमार यादव
    डेविड मिलर का टी-20 क्रिकेट में भारत के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  डेविड मिलर
    टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: हार्दिक पांड्या का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?  हार्दिक पांड्या

    क्रिकेट समाचार

    भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी-20: सुपरस्पोर्ट पार्क सेंचुरियन के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी  भारतीय क्रिकेट टीम
    ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    बाबर आजम का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 क्रिकेट में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  बाबर आजम
    दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत: तीसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025