NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दक्षिण अफ्रीका टीम ने जारी किए वार्षिक अनुबंध, क्विंटन डिकॉक को नहीं मिली जगह
    अगली खबर
    दक्षिण अफ्रीका टीम ने जारी किए वार्षिक अनुबंध, क्विंटन डिकॉक को नहीं मिली जगह
    क्विंटन डिकॉक को नहीं मिला वार्षिक अनुबंध (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    दक्षिण अफ्रीका टीम ने जारी किए वार्षिक अनुबंध, क्विंटन डिकॉक को नहीं मिली जगह

    लेखन अंकित पसबोला
    Mar 26, 2024
    09:08 pm

    क्या है खबर?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड (CSA) ने 2024-25 सीजन के लिए अपने वार्षिक अनुबंध (सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट) की घोषणा की है, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को जगह नहीं मिल पाई है।

    उनके अलावा तेज गेंदबाज एनरिक नोर्खिया को भी अनुबंध नहीं दिया गया है।

    दिलचस्प रूप से CSA ने आगामी सीजन के लिए कुल 18 खिलाड़ियों को अपने अनुबंध में शामिल किया है।

    आइए अनुबंधित खिलाड़ियों की सूची पर एक नजर डालते हैं।

    डिकॉक

    सिर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में खेलते हैं डिकॉक 

    डिकॉक ने विश्व कप के बाद से वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह टेस्ट क्रिकेट को पहले ही अलविदा कह चुके थे और अब सिर्फ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    नोर्खिया की बात करें तो वह आखिरी बार सितंबर 2023 में कोई अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

    वह पीठ की चोट से जूझते रहे हैं। हालांकि, फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का हिस्सा हैं।

    फायदा 

    गेराल्ड कोएत्जी और नंद्रे बर्गर को मिला अनुबंध

    उभरते हुए तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी और नांद्रे बर्गर को हाल ही में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अनुबंध दिया गया है।

    कोएत्जी ने वनडे विश्व कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 8 मैचों में 19.8 की औसत के साथ 20 विकेट लिए थे। वह अपने देश से सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज बने थे।

    दूसरी तरफ बर्गर भारत के खिलाफ अपनी डेब्यू टेस्ट सीरीज में प्रभाव छोड़ने में सफल रहे थे।

    अनुबंध 

    एंडिले फेहलुकवायो की हुई वापसी

    हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जोरदार वापसी करने वाले एंडिले फेहलुकवायो को भी केंद्रीय अनुबंध में शामिल किया गया है।

    शीर्षक्रम के बल्लेबाज टोनी डी जोरजी के नाम पर भी बोर्ड ने भरोसा जताया है।

    सिसंडा मगाला, वेन पार्नेल और कीगन पीटरसन अनुबंधित खिलाड़ियों में अपनी जगह नहीं बना सके।

    इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके डीन एल्गर स्वाभाविक रूप से सूची से बाहर हो गए।

    सूची 

    ऐसी है खिलाड़ियों की सूची 

    ट्रिस्टन स्टब्स और मार्को येंसन को भी CSA ने अपना प्रतिबंध दिया है। अनुभवी खिलाड़ियों में केशव महाराज भी अगले सीजन के लिए अनुबंधित खिलाड़ियों में शामिल हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के अनुबंधित खिलाड़ी: तेम्बा बावुमा, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, टोनी डी जोरजी, ब्योर्न फोर्टुइन, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को येंसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, और रासी वैन डेर डुसेन।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    क्विंटन डिकॉक
    क्रिकेट समाचार
    एनरिक नोर्खिया

    ताज़ा खबरें

    हॉलीवुड में बॉलीवुड का डंका बजा चुकीं ये अभिनेत्रियां, अब दिशा पाटनी की बारी प्रियंका चोपड़ा
    अंकिता भंडारी हत्याकांड: वॉट्सऐप चैट ने कैसे खोले राज? कहा था- क्या 10,000 में बिक जाऊंगी?  उत्तराखंड
    हार्वर्ड विश्वविद्यालय जाने वालों के लिए ट्रंप प्रशासन का नया फरमान, जानिए क्या है मामला  डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: PBKS बनाम MI मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास हेनरिक क्लासेन
    ICC ने केपटाउन की पिच को 'असंतोषजनक' करार दिया, 2 दिन में खत्म हुआ था टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, चोटिल विलियमसन की वापसी  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका : टेस्ट सीरीज की टीमें, शेड्यूल और अन्य सभी जानकरी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    क्विंटन डिकॉक

    विराट कोहली और मोहम्मद सिराज ने ICC वनडे रैंकिंग में लगाई बड़ी छलांग विराट कोहली
    इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम घोषित, ब्रेविस को नहीं मिली जगह इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    तेम्बा बावुमा बने तीसरे सबसे तेज 1,000 वनडे रन बनाने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    दूसरा टी-20: क्विंटन डिकॉक ने दक्षिण अफ्रीका की ओर से लगाया दूसरा सबसे तेज शतक  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: KKR बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश बनाम श्रीलंका: धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने लगाए शतक, ऐसा रहा पहला दिन श्रीलंका क्रिकेट टीम
    IPL में PBKS और DC का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL में KKR और SRH का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    एनरिक नोर्खिया

    IPL 2019: KKR में शामिल हुआ ये ऑस्ट्रेलियाई तेज़ गेंदबाज़, अब और मज़बूत हो जाएगी गेंदबाज़ी कोलकाता नाइट राइडर्स
    ऑस्ट्रेलिया के रिचर्डसन और अफ्रीका के नोर्तजे विश्व कप से बाहर, इन खिलाड़ियों ने किया रिप्लेस क्रिकेट समाचार
    बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम घोषित, अनफिट नोर्खिया बाहर क्रिकेट समाचार
    IPL 2022: दिल्ली के तीसरे मैच से खेल सकेंगे एनरिक नोर्खिया इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025