LOADING...
टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सफर?
दक्षिण अफ्रीका का सफर समाप्त हो गया है (फाइल तस्वीर)

टी-20 विश्व कप 2026 में कैसा रहा दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सफर?

Mar 05, 2026
12:11 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम का सफर समाप्त हो गया है। एडेन मार्करम की कप्तानी वाली टीम को पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 9 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी। इसके साथ ही प्रोटियाज का खिताब जीतने का सपना फिर अधूरा रह गया। इससे पहले टी-20 विश्व कप 2024 के फाइनल में भी उसको भारतीय टीम के खिलाफ हार मिली थी। ऐसे में इस टूर्नामेंट में दक्षिण अफ्रीका के सफर पर नजर डालते हैं।

ग्रुप

ग्रुप चरण में ऐसा रहा दक्षिण अफ्रीका का सफर 

दक्षिण अफ्रीका ने पहला मुकाबला कनाडा क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला। जहां उसे 57 रन से जीत मिली। दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 213/4 का स्कोर बनाया था। जवाब में कनाडा 156/8 का स्कोर ही बना पाई। अफगानिस्तान के खिलाफ उसे सुपर ओवर में जीत मिली। न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में उसने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की थी। ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में इस टीम ने UAE को 6 विकेट से हराया था।

सुपर-8

सुपर-8 चरण में एक भी मुकाबला नहीं हारी दक्षिण अफ्रीका 

सुपर-8 चरण के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 76 रन के बड़े अंतर से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम 111 रन पर सिमट गई थी। अगले मुकाबले में प्रोटियाज टीम को वेस्टइंडीज के खिलाफ 9 विकेट से शानदार जीत मिली। इसके बाद सुपर-8 चरण के अपने आखिरी मुकाबले में टीम ने जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम को 5 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

सेमीफाइनल

सेमीफाइनल मुकाबले में ऐसे हारी दक्षिण अफ्रीका 

न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। एक समय दक्षिण अफ्रीका के 5 बल्लेबाज सिर्फ 77 रन पर पवेलियन लौट गए थे। यहां से मार्को यानसन (55*) ने पारी संभाली और टीम का स्कोर 169/8 तक ले गए। जवाब में कीवी टीम के बल्लेबाजों ने दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों को कोई मौका ही नहीं दिया। टिम सेफर्ट (58) और फिन एलन (100*) की धमाकेदार पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 12.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली

Advertisement

रन

दक्षिण अफ्रीका के इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन 

दक्षिण अफ्रीका की ओर से टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन एडेन मार्करम ने बनाए। उन्होंने 8 मैचों की 8 पारियों में 47.66 की औसत और 165.31 की स्ट्राइक रेट से कुल 286 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले, जबकि उनका सर्वोच्च स्कोर 86* रन रहा। वहीं, रयान रिकेल्टन ने 8 पारियों में 32.57 की औसत और 170.14 की स्ट्राइक रेट से 228 रन बनाए। उनके नाम 1 अर्धशतक रहा और उनका सर्वोच्च स्कोर 61 रन रहा।

विकेट

दक्षिण अफ्रीका के इन गेंदबाजों का रहा अच्छा प्रदर्शन 

दक्षिण अफ्रीका के लिए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी ने लिए। उन्होंने 7 मैच की 7 पारियों में 15.58 की औसत से 12 विकेट चटकाए। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/31 का रहा। उनकी इकॉनमी रेट 7.19 की रही। कॉर्बिन बॉश और मार्को यानसन ने संयुक्त रूप से 11-11 विकेट अपने नाम किए। बॉश ने 17.36 की औसत और 7.64 की इकॉनमी रेट से ये विकेट लिए। यानसन की औसत 21.54 की रही।

Advertisement