Loading...
मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े
मार्को यानसन ने बेहद शानदार गेंदबाजी की (फाइल तस्वीर)

मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पहली बार लिया 5 विकेट हॉल, जानिए आंकड़े

Oct 21, 2026
04:51 pm

क्या है खबर?

दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मार्को यानसन ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हॉल लिया। यह उनके टेस्ट करियर का 5वां 5 विकेट हॉल रहा। खास बात यह है कि यानसन ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया है। उनकी शानदार गेंदबाजी के कारण ऑस्ट्रेलिया की पूरी पारी 99 रन पर समाप्त हो गई। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी

ऐसी रही यानसन की गेंदबाजी 

यानसन ने पहली पारी में 11 ओवर गेंदबाजी की और 2 मेडन के साथ 33 रन देकर 5 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी 425/9 के स्कोर पर घोषित की थी। यानसन ने ट्रेविस हेड (14), स्कॉट बोलैंड (2), मैथ्यू रैनशॉ (12), एलेक्स कैरी (0) और ब्यू वेबस्टर (13) को अपना शिकार बनाया।

सीरीज के पहले टेस्ट में यानसन सिर्फ 2 विकेट ले पाए थे।

पहली पारी में यानसन ने बल्ले से भी कमाल दिखाय और 85 रन बनाए।

ऑस्ट्रेलिया 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसे रहे हैं यानसन के आंकड़े 

यानसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 6 टेस्ट खेले हैं और इसकी 8 पारियों में 26.64 की औसत से 17 विकेट लिए हैं।

उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल अपने नाम किया है।

अपने टेस्ट करियर में यानसन ने सबसे ज्यादा 36 विकेट भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ लिए हैं।

उन्होंने 7 मैचों की 14 पारियों में ये विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 6/48 का रहा है।

ADVERTISEMENT

टीम

99 रन पर ऑलआउट हो गई पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 42.3 ओवर में 99 रन पर समाप्त हो गई।

टीम के लिए स्टीव स्मिथ ने सबसे ज्यादा 88 गेंदों का सामना कर 28 रन बनाए।

अन्य कोई बल्लेबाज 20 रन का योगदान भी नहीं दे पाया। यानसन के अलावा कगिसो रबाडा ने 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए।

वियान मूल्डर को भी 2 सफलता मिली। वहीं, एनरिक नॉर्किया ने एक विकेट अपने नाम किया। चोटिल होने के कारण वह वापस पवेलियन लौट गए।

ADVERTISEMENT

करियर

यानसन के टेस्ट करियर पर एक नजर 

यानसन ने पहला टेस्ट साल 2021 में खेला था। उन्होंने 23 मुकाबले खेले हैं और इसकी 41 पारियों में 20.67 की शानदार औसत से 98 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

उन्होंने 5 बार 5 विकेट हॉल लिया है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 7/13 का रहा है। साल 2026 में इस खिलाड़ी ने 2 मैचों की 3 पारियों में 16.22 की औसत से 9 विकेट चटकाए हैं। घरेलू सरजमीं पर इस खिलाड़ी ने 12 मैचों में 60 विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENT