NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली
    क्रिकेट समाचार
    फुटबॉल समाचार
    बैडमिंटन
    राष्ट्रमंडल खेल
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली
    खेलकूद

    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली

    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली
    लेखन मनोज शर्मा
    Oct 16, 2022, 12:21 pm 1 मिनट में पढ़ें
    बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष पद के लिए दूसरी बार चुनाव लड़ेंगे सौरव गांगुली
    सौरव गांगुली 2015 से 2019 तक CAB अध्यक्ष रह चुके हैं। (तस्वीर: ट्विटर/@SGanguly99)

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के चुनाव 18 अक्टूबर को होने हैं। अपने दूसरे कार्यकाल के लिए अध्यक्ष बनने के अवसर से वंचित होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अब बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन (CAB) के अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करेंगे। गांगुली ने खुद इस बात की पुष्टि की है कि वे CAB अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे, जो 31 अक्टूबर को होने प्रस्तावित हैं। आइये जानते हैं चुनावों से जुड़ी अन्य अहम बातें।

    BCCI अध्यक्ष बने रहना चाहते थे गांगुली

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली BCCI अध्यक्ष पद पर बने रहने के इच्छुक थे, लेकिन उन्हें बोर्ड सदस्यों से उचित सहयोग नहीं मिल पाया, इसलिए उन्हें कदम पीछे हटाने पड़े। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, गांगुली को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) अध्यक्ष पद की पेशकश की गई, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। BCCI ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि वह इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के अध्यक्ष पद के लिए भारत के पूर्व कप्तान का समर्थन नहीं करेगा।

    आप हमेशा के लिए नहीं खेल सकते- गांगुली

    इस सप्ताह की शुरुआत में एक प्रमोशनल कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए 50 वर्षीय गांगुली ने कुछ संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, "आप हमेशा के लिए नहीं खेल सकते। आप हमेशा के लिए प्रशासक नहीं हो सकते हैं। लेकिन सिक्के के दोनों पक्षों को देखने में मजा आया है। मैं भविष्य में बड़ी चीजों के लिए जाऊंगा। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के रूप में चुनौती बहुत अधिक थी।"

    आशीष शेलार और देवजीत सैकिया के रूप में दो नए चेहरे

    18 अक्टूबर को मुंबई में BCCI की वार्षिक आम बैठक (AGM) होगी। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी, सचिव पद के लिए जय शाह और उपाध्यक्ष पद पर राजीव शुक्ला का निर्विरोध चुना जाना तय है। BCCI के पदाधिकारियों में दो नए चेहरे भी होंगे। भाजपा नेता आशीष शेलार कोषाध्यक्ष होंगे, जबकि असम क्रिकेट संघ के देवजीत सैकिया नए संयुक्त सचिव होंगे। चुनाव निर्विरोध होने की उम्मीद है, क्योंकि सभी पदों पर एक से अधिक नामांकन नहीं थे।

    दूसरी बार CAB अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ेंगे गांगुली

    भारत के लिए 424 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके गांगुली अगर 31 अक्टूबर को होने वाले CAB चुनाव में जीत जाते हैं, तो यह अध्यक्ष के रूप में उनका दूसरा कार्यकाल होगा। वह BCCI में जाने से पहले 2015 से लेकर 2019 तक CAB अध्यक्ष थे।

    कौन हैं कोषाध्यक्ष पद पर दावा ठोकने वाले आशीष शेलार?

    कोषाध्यक्ष पद के लिए दावेदारी पेश करने वाले आशीष शेलार की गिनती महाराष्ट्र के तेजतर्रार नेताओं में होती है। वर्तमान में वे भाजपा की मुंबई इकाई के अध्यक्ष हैं और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का काफी करीबी माने जाते हैं। पिछले दो महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों (2014 और 2019) में वे रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधायक (वंद्रे पश्चिम सीट) बने थे। 50 वर्षीय आशीष को जून 2015 में मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) का उपाध्यक्ष चुना गया था।

    BCCI के इन पदों पर होंगे चुनाव

    मुंबई में AGM के दिन BCCI संविधान के नियम-6 के तहत पांच पदों (अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष) पर पदाधिकारियों का चुनाव होगा। BCCI संविधान के नियम 14 के तहत अपेक्स काउंसिल के लिए एक सदस्य और गवर्निंग काउंसिल के लिए दो पदों पर भी चुनाव होंगे। 18 अक्टूबर को बोर्ड के चुनाव होंगे और उसी दिन परिणामों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    BCCI
    क्रिकेट समाचार
    सौरव गांगुली

    ताज़ा खबरें

    स्कोडा एनाक RS ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, बर्फ पर लगाया सबसे लंबा ड्रिफ्ट स्कोडा कार
    संसद में गूंजा अडाणी समूह पर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट का मामला, विपक्ष का हंगामा संसद
    बुमराह ने शुरू की नेट्स पर गेंदबाजी, खेल सकते हैं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट जसप्रीत बुमराह
    RRR: ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा से पहले सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज होगी फिल्म RRR फिल्म

    इंडियन प्रीमियर लीग

    टॉम कर्रन ने रेड बॉल क्रिकेट से दूर रहने का निर्णय किया, जानिए क्या है कारण  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कोहली या रोहित नहीं, क्रिकेट के दिग्गजों ने इस खिलाड़ी को चुना IPL का महानतम बल्लेबाज सुरेश रैना
    कुंबले और गेल समेत इन दिग्गजों ने एमएस धोनी को बताया IPL का सबसे निस्वार्थ खिलाड़ी चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2023: इस बार जोधपुर में भी खेले जा सकते हैं कुछ मैच BCCI

    BCCI

    विमेंस प्रीमियर लीग के लिए कब होगी खिलाड़ियों की नीलामी? जानिए क्या है BCCI की योजना  विमेंस प्रीमियर लीग
    BCCI और IPL फ्रेंचाइजियों में खिलाड़ियों के वर्क लोड मैनेजमेंट पर टकराव की संभावना- रिपोर्ट  इंडियन प्रीमियर लीग
    सरफराज खान को क्यों नहीं मिल रहा मौका? भारतीय टीम के चयनकर्ता ने दिया ये जवाब सरफराज़ खान
    सौरव गांगुली की बायोपिक की स्क्रिप्ट हुई तैयार, जल्द शुरू होगी शूटिंग सौरव गांगुली

    क्रिकेट समाचार

    इंग्लैंड ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: शुभमन गिल ने लगाया पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय शतक शुभमन गिल
    अर्शदीप सिंह और ईशान किशन होंगे अगले सुपरस्टार्स- अनिल कुंबले अर्शदीप सिंह
    दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड: डेविड मलान ने लगाया अपना तीसरा वनडे शतक, जानिए आंकड़े   इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    सौरव गांगुली

    विराट कोहली टेस्ट में भी करें अच्छा, भारतीय क्रिकेट टीम उन पर निर्भर है- सौरव गांगुली  विराट कोहली
    ऋषभ पंत IPL 2023 में नहीं खेलेंगे, सौरव गांगुली ने किया स्पष्ट ऋषभ पंत
    सौरव गांंगुली दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े, डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाए गए क्रिकेट समाचार
    तीसरा वनडे: भारत ने बांग्लादेश को 227 रनों से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स भारतीय क्रिकेट टीम

    खेलकूद की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Sports Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023