Page Loader
रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर सौरव गांगुली बोले- यह सवाल ही क्यों उठ रहा
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने किया रोहित शर्मा का समर्थन

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलों पर सौरव गांगुली बोले- यह सवाल ही क्यों उठ रहा

Mar 09, 2025
11:34 am

क्या है खबर?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला आज (9 मार्च) को भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले हर तरफ चर्चा चल रही है कि फाइनल के बाद रोहित संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, इन सबसे के बीच पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने रोहित का समर्थन किया है और कहा है कि रोहित के संन्यास को लेकर आखिर सवाल क्यों उठ रहे हैं। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।

बयान

गांगुली ने क्या दिया बयान?

गांगुली ने इंडिया टुडे से कहा, "रोहित शर्मा के संन्यास की चर्चा क्यों हो रही है? यह सवाल ही क्यों उठ रहा है? उन्होंने कुछ महीने पहले ही टी-20 विश्व कप जीता है। मुझे नहीं पता कि चयनकर्ता क्या सोच रहे हैं, लेकिन रोहित बहुत अच्छा खेल रहे हैं। भारत, न्यूजीलैंड से कहीं बेहतर है। भारत 2023 विश्व कप फाइनल में खेला, 2024 टी-20 विश्व कप जीता और वे इस चैंपियंस ट्रॉफी में अभी भी अजेय हैं। वही टीम खेलेगी।"

फाइनल

क्या भारत फाइनल में पसंदीदा है?

गांगुली ने फाइनल में प्रबल दावेदार के सवाल पर कहा, "भारत उनके लिए सबसे पसंदीदा है। पूरी टीम अच्छी फॉर्म में है। हर कोई बहुत अच्छी फॉर्म में है। विराट कोहली हैं, शुभमन गिल हैं, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा और केएल राहुल- हर कोई अच्छी स्थिति में है और बेहतर प्रदर्शन को आतुर है। यह एक अच्छा मैच होगा।" उन्होंने कहा, "भारत की गेंदबाजी लाइनअप बहुत अच्छी है। कोई भी जीत सकता है, कोई भी हार सकता है।"